
अक्सर बॉलीवुड की हसीनाएं अपने लुक को और बेहतर करने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा ले लेती हैं. बी-टाउन की ऐसी कई हिरोइनें हैं, जिन्होंने अपने चेहरे के कई पार्ट पर प्लास्टिक सर्जरी करवाई है.
कई हीरोइनों पर प्लास्टिक सर्जरी काफी अच्छी लगी है पर कईयों पर ये पैतरा गलत भी साबित हुआ है.
Featured Products
कुछ ऐसा ही हुआ ‘टार्जन गर्ल’ आयशा टाकिया के साथ. फिल्मों से दूरी और मां बनने के बाद जब आयशा टाकिया एक इंवेंट में नजर आई तो उन्हें देखकर सब चौंक गए.
दरअसल उनके होंठ काफी अलग लग रहे थे. उनके होंठों को देखकर लग रहा था कि उन्होंने होंठों की सर्जरी करवाई हैं, साथ ही पहले के मुकाबले उनके होंठ काफी मोटे लग रहे थे जैसे मधुमक्खी ने उनके होठों पर डंक मार दिया हो. वहीं उनका चेहरा पहले के मुकाबले काफी अलग था. सर्जरी के बाद वह काफी अलग लग रहीं थीं, एक पल के लिए ऐसा लगा कि उनकी सर्जरी कि गलत हो गई है.
वहीं फिल्मों में कमबैक को लेकर आयशा ने बताया कि वह कई स्क्रिप्ट पढ़ रहीं हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि वह ‘बोरीवली का ब्रूस ली’ फिल्म और अमित मिश्रा के साथ एक म्यूजिक वीडियों में काम कर रहीं हैं, जो साल के अंत तक रिलीज होंगे.
हालांकि उन्होंने अपने मेकओवर को लेकर कोई चर्चा नहीं की.








