Published On : Wed, Jan 12th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

मेट्रो रेल मार्ग में पतंगबाजी से बचे

Advertisement

नागपुर : महा मेट्रो द्वारा ऑरेंज लाईन मार्ग पर कस्तुरचंद पार्क – सीताबर्डी इंटरचेंज – खापरी तथा ऍक्वा लाइन मार्ग पर सीताबर्डी इंटरचेंज से लोकमान्य मेट्रो स्टेशन के बीच सुबह ६. ३० रात ९. ०० बजे तक हर १५ मिनिट मे मेट्रो का संचालन शुरु है ! जिनमे वर्धा मार्ग पर कांग्रेस नगर, रहाटे कॉलोनी, अजनी चौक, छत्रपति चौक, जय प्रकाश नगर, उज्जवल नगर, एयरपोर्ट, साउथ एयरपोर्ट, न्यू एयरपोर्ट और खापरी मेट्रो स्टेशन और झीरो माईल फ्रीडम पार्क – कस्तुरचंद पार्क तथा हिंगणा मार्ग पर झांसी रानी चौक, इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियर्स, शंकर नगर चौक, एलएडी चौक, धरमपेठ कॉलेज, सुभाष नगर, रचना रिंग रोड जंक्शन, वासुदेव नगर, बंसी नगर और लोकमान्य नगर मेट्रो स्टेशन का समावेश है !

महा मेट्रो की नागपुर मेट्रो रेल परियोजना अंतर्गत कस्तुरचंद पार्क-सीताबर्डी इंटरचेंज-खापरी मेट्रो स्टेशन और आगे मिहान मेट्रो डेपो साथ ही सीताबर्डी इंटरचेंज से लोकमान्य नगर दरम्यान मेट्रो स्टेशन और आज हिंगना डिपो तक मेट्रो ट्रेन का संचालन शुरु रहता है ! मेट्रो रेल का संचालन २५००० वोल्ट बिजली के तार द्वारा किया जाता है, जिसमें लगातार २४ घंटे करंट चालू रहता है ! यदि पतंग का मंजा इन बिजली के तारों में उलझ जाये तो करंट इस मंजे से सीधे पतंग उडाने वाले तक पहुंचकर खतरनाक साबित हो सकता है और दुर्घटना हो सकती है !

अत: सभी नागरिकों से अनुरोध किया जाता है वे सावधान रहें और मेट्रो रेल सेवा के निकट पतंगबाजी से परहेज करें, पतंग व मंजे के उलझने से,मेट्रो रेल सेवा भी प्रभावित हो सकती है !

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.