Published On : Tue, Jan 10th, 2017

ओला-उबर के खिलाफ राज्यव्यापी हड़ताल की तैयारी में ऑटो रिक्शा संगठन

Advertisement

ola-and-uber
नागपुर:
ई-टैक्सी सेवा के माध्यम से बुक किए जानेवाले ओला उबर को अवैध यातायात करार देते हुए राज्य में ऑटो रिक्शा का एक बड़ा आंदोलन खड़ा होनेवाला है। इस संबंध में मुंबई में महाराष्ट्र राज्य कृति समिति की बैठक 13 जनवरी को बुलाई गई है। समिति के पदाधिकारी इसको लेकर राज्यव्यापी आंदोलन करने की रूपरेखा तय करेंगे। बैठक के बाद ही ऑटो रिक्शा आंदोलन की तिथि तय की जाएगी।

समिति के प्रदेश के उपाध्यक्ष विलास भालेराव ने बताया कि मुंबई की बैठक समिति के अध्यक्ष शशांक राव की अध्यक्षता में बैठक होगी। भालेराव ने कहा कि यातायात क्षेत्र में सारी कार्रवाईयों करने के िलए पुलिस और आरटीओ को केवल ऑटो रिक्शावाले ही दिखाई देते हैं। ई-रिक्शा के ओला उबर वालों पर कार्रवाई के लिए सख्ती नहीं दिखाई जाती। किराए का कोई निश्चित दर नहीं होता। मीटर भी उन्हें लगाना जरूरी नहीं होते। ऐसे में गरीब ऑटो रिक्शा चालक जो नियमों के साथ चलता है उसे परेशानी होती है। इन सारी समस्याओं और अन्याय के खिलाफ राज्य व्यापी आंदोलन खड़ा किया जाएगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.