Published On : Thu, Dec 14th, 2017

ऑटोचालक ने भी निकाला विधानभवन पर मोर्चा

Advertisement


नागपुर: विदर्भ ऑटोरिक्शा चालक फेडरेशन की ओर से गुरुवार को शहर के ऑटोचालकों की ओर से मॉरेस कॉलेज चौक पर मोर्चा निकालकर धरना प्रदर्शन किया गया. जिसमें सैकड़ों की तादाद में शहर के ऑटोचालक मौजूद रहे. शहर में ऑटोचालकों के बंद और मोर्चे के कारण शहर की ट्रैफिक व्यवस्था भी काफी व्यवस्थित देखने को मिली और नहीं के बराबर शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या गुरुवार को दिखाई दी.

ज्यादातर ऑटोचालकों ने मोर्चे में सहभाग लेने के कारण सड़को पर बहुत ही कम ट्रैफिक देखने को मिला तो कहीं पर भी ट्रैफिक जाम के कारण वाहनचालकों को परेशानी नहीं हुई. गणेशपेठ बसस्टैंड के सामने रोजाना ही सुबह से लेकर शाम तक ऑटोचालकों के कारण यहां का ट्रैफिक जाम रहता है. लेकिन वहां भी ऑटो बंद होने के कारण ट्रैफिक काफी व्यवस्थित दिखाई दिया. इन ऑटोचालकों के मोर्चे का नेतृत्व महाराष्ट्र राज्य संयुक्त कृति समिति मुंबई के ऑटोरिक्शा यूनियन के अध्यक्ष शशांक राव, विदर्भ ऑटोरिक्शा चालक फेडरेशन के अध्यक्ष विलास भालेकर और महाराष्ट्र रिक्शा पंचायत के महासचिव बाबा कांबले ने किया.


इस दौरान ऑटोचालकों ने मांग की है कि ऑटोरिक्शा चालकों के लिए परिवहन मंत्रालय अंतर्गत कल्याणकारी महामण्डल की स्थापन की जाए, राज्य में अवैध यातायात पर रोक लगाई जाए, बोगस परमिट धारकों पर व उनके वाहनों पर कार्रवाई की मांग इस दौरान की गई. साथ ही इसके ऑटोचालकों के लिए सरकार द्वारा मोबाइल ऍप तैयार करने की भी मांग इस दौरान रखी गई.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.