Published On : Mon, Mar 4th, 2019

ऑस्ट्रेलिया- भारत इंटरनेशनल मैच को लेकर संतरानगरी के क्रिकेट प्रेमियों में जोश की लहर

Advertisement

नागपुर: विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन जामठा स्थित मैदान पर 5 मार्च को भारत-ऑस्ट्रेलिया वन-डे सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा. हैदराबाद वनडे में शानदार जीत दर्ज करने के बाद बुलंद हौसले के साथ भारतीय टीम रविवार दोपहर उपराजधानी पहुंची. भारत और ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का दूसरा वनडे पांच मार्च, यानि मंगलवार को विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन के जामठा स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा.

कई महीनों के बाद नागपुर शहर में इंटरनेशनल मैच होने के कारण नागपुर समेत आसपास के छोटे शहरों के क्रिकेटप्रेमियों में भी ख़ासा उत्साह नजर आ रहा है. टिकटों को लेकर भी वीसीए में काफी भीड़ देखी जा रही है. शहर से कुछ दुरी पर मैच होने के कारण भी लोग कुछ घंटे पहले से ही स्टेडियम में पहुंचने और अपने दोस्तों के साथ एन्जॉय करने का भी प्लान बना रहे हैं.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.