Published On : Sat, Sep 1st, 2018

नियमों के ट्रैक पर लाने बिगड़ैल ऑटोचालकों पर कार्रवाई, अभियान में 346 आटोरिक्शा पर दंड

Advertisement

नागपुर. शहर की ट्राफिक व्यवस्था में सुधार लाने हेतु यातायात विभाग के मार्गदर्शन में शुक्रवार को 346 आटोरिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई. एमआईडीसी, सोनेगांव, सीताबर्डी, सदर, काटन मार्केट, अजनी और इंदोरा परिसर में यातायात विभाग ने कड़ा बंदोबस्त कर नियमों का उल्लंघन करने वाले आटोरिक्शा चालकों के खिलाफ जोरदार कार्रवाई की, जिसमें वर्दी न पहनने वाले सर्वाधिक 201, फ्रंट सीट पर यात्रियों को बिठाने वाले 28, बैच न लगाने वाले 5 और क्षमता से अधिक सवारियां बैठाना, गाड़ी के कागजात नहीं होने जैसे अन्य 112 आटोरिक्शा चालकों पर कार्रवाई की गई.

गत सप्ताह 444 पर हुई थी कार्रवाई

ओला, उबेर जैसे अन्य कैब सुविधा प्रदान करने वालों ने कम समय में शहर में कब्जा जमा लिया है. घरपहुंच सेवा देने और नियम के तहत सेवा प्रदान करने के कारण नागरिक आटोरिक्शा के बजाय कैब से यातायात करना पसंद कर रहे हैं.

वहीं आटोरिक्शा चालक ट्राफिक नियमों को ताक पर रखकर अपनी मनमानी कर सवारियों को बिठा रहे हैं. आटोरिक्शा की अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए शहर के नए यातायात पुलिस उपायुक्त राजतिलक रोशन ने गत शुक्रवार से इस मुहिम की शुरुआत की.

Advertisement

पिछले शुक्रवार विभाग द्वारा 444 आटोरिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी.

सर्वाधिक कार्रवाई काटन मार्केट में

प्राप्त जानकारी के अनुसार यातायात पुलिस ने आटोचालकों के खिलाफ सर्वाधिक कार्रवाई काटन मार्केट परिसर में की, जिसमें कुल 121 आटो चालकों को चालान थमाया गया,

जिसके बाद इंदोरा में 76, सीताबर्डी 59, अजनी 45, एमआईडीसी 20, सदर 17 और सोनेगांव में 8 आटोरिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.