जगताप पर भी कार्रवाई की मांग
अमरावती। अवैध रेत माफिया पर मामले दर्ज कर उन्हें बचाने वाले वीरेंद्र जगताप पर भी फौजदारी मामले दर्ज करने की मांग की. लेकिन प्रशासन द्वारा कोई करवाई नहीं होने से बुधवार को नंदगांव खंडेश्वर निवासी राहुल गुल्हाने ने जिलाधिकारी कार्यालय पर आत्मदाह का प्रयास किया. पुलिस प्रशासन की समय सूचकता से उसे धरदबोचा गया.
प्रशासन पर दबाव की शिकायत
राहुल गुल्हाने ने बताया कि, तहसील अंतर्गत आनेवाले नदी नालों से रेत की अवैध तस्करी की जाती है. उन पर कार्रवाई करने वाले पटवारी को धमकाकर सरकारी कामकाज में बाधा निर्माण की जाती है. जिसकी कई बार शिकायत की गई है, लेकिन वीरेंद्र जगताप इस मामले में प्रशासन पर दबाव लाते है. जिसके कारण रेत माफिया भी धमकाने लगे है. प्रशासन को 7 दिनों के भीतर कार्रवाई करने का ज्ञापन सौंपकर आत्मदाह की चेतावनी दी गई किंतु कोई कार्रवाई नहीं होने से उसकी जान को खतरा हो गया है. जिसके चलते प्रशासन को गहरी नींद से जगाने आत्मदाह का प्रयास किया. राहुल गुल्हाने के जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचते ही प्रशासन ने उसकी गुहार सुनने की बजाय पुलिस की फ़ौज ने उसे गिरफ्तार किया. गाडगेनगर पुलिस थाने में राहुल के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास में 309 के तहत मामला दर्ज किया है.
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
तलाक के बाद शादी से मुकरा प्रेमी.. #nagpurnews #crime #latestnews
भरतवाड़ा में युवक की चाकू गोदकर हत्या.. #nagpurnews #crime #murdernews
महाविकास आघाड़ी ने भाजपा पर साधा निशाना #nagpurnews #MVA #Congress #PoliticalNews
रवि भवन के सामने ओला ड्राइवर का शव बरामद.. #nagpurnews #oladriver #death
सरेआम चाकू की नोक पर डिलीवरी बॉय से लूट.. #nagpurnews #crime #newsupdate








