Published On : Thu, Jan 11th, 2018

Video: नरेंद्र नगर में पट्रोल पंप को लूटने का प्रयास

Advertisement


नागपुर: नरेंद्र नगर में तीन नकाबपोशों ने एक पेट्रोल पंप को लूटने का प्रयास किया । नकाबपोशों ने पेट्रोल पंप के एक कर्मचारी पर चाकू से हमला कर उसे जख्मी कर दिया है। घायल नितीन चिचघरे की शिकायत पर अजनी पुलिस ने लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना बीती रात करीब 10 बजे के दरमियान हुई। अजनी पुलिस ने मामले को बेहद गोपनीय रखा। बाद में यह मामला उजागर हुआ।

लुटेरों की सारी करतूतें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। लुटेरों ने घटना के समय एक ग्राहक को भी चाकू दिखाकर उसे डराने का प्रयास किया। यह घटना नरेंद्र नगर रिंग रोड पर हुई। यह शहर का सबसे व्यस्त मार्ग माना जाता है। अजनी पुलिस के लिए यह घटना किसी चुनौती से कम नहीं है। थानेदार शैलेश शंखे ने बताया कि हमलावर लूटपाट के इरादे से आए थे या इस घटना का कारण पुरानी दुश्मनी तो नहीं है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार नरेंद्र नगर में फायर सब स्टेशन के पास वैष्णवी ऑटोमोबाइल नामक पेट्रोल पंप है। बीती रात पेट्रोल पंप पर नितीन चिचघरे और तीन अन्य कर्मचारी कार्यरत थे। नितीन पहली मशीन पर कार्यरत था। उसने ग्राहक के वाहन में ईंधन भरने के बाद पैसे गिनते खड़ा था। इस दौरान पेट्रोल पंप पर तीन नकाबपोश पहुंचे। एक नकाबपोश ने नितीन के गर्दन पर पीछे से चाकू से हमला कर उससे रुपए छीनने की कोशिश करने लगा। जख्मी नितीन वहां से दूसरी मशीन पर काम कर रहे कर्मचारी के पास दौड़कर गया। लुटेरे चाकू लहराते हुए दूसरी मशीन पर पहुंच गए। लुटेरों के हाथ में चाकू देखकर एक ग्राहक डर गया। लुटेरे पैसे मांग रहे थे।

Gold Rate
Aug 26 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 62,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,50,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,45,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

कर्मचारियों के बीच मची भगदड़ देखकर तीनों लुटेरे हवा में चाकू लहारते हुए वहां से भाग गए। घटना की सूचना पुलिस नियंत्रण कक्ष को दी गई। काफी देर बाद अजनी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले घायल को अस्पताल भिजवा दिया गया। अजनी पुलिस ने घायल नितीन चिचघरे की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की खोजबीन की जा रही है।

Advertisement

Advertisement
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews #Crime #CCTVCrime

Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप #NagpurNews #POCSOCase #InstagramCrime

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake #Crime #newsupdate

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट #NagpurNews  #Crime #CCTVFootage #news

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला!   #MaharashtraNews #Newborn #Politics

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews #MurderCase #CrimeNews

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges