Published On : Fri, Mar 16th, 2018

वसूली करने गए विद्युत पथक के कर्मचारियों पर हमला

Advertisement

Old Kamptee, Kamptee Police Station
कामठी: कामठी के जुना पुलिस थाना अंतर्गत आनेवाले हैदरी चौक परिसर में गुरूवार को महावितरण विद्युत कंपनी के वसूली पथक के कर्मचारी वसूली कर रहे थे। इस दौरान उन पर हमला किया गया। पथक में शामिल महिला कर्मचारियों के साथ गालीगलौच और अभद्रता की गई। इस मामले में पुलिस थाने में हमलावर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इन दिनों शहर में एमएसईबी द्वारा बिजली का बिल नहीं भरनेवालों के खिलाफ वसूली अभियान चलाया जा रहा है। इतना ही नहीं तो बिल न भरने पर उनके मीटर का कनेक्शन भी काटा जा रहा है। इसी सिलसिले में गुरूवार को मोदी लाइन वितरण केंद्र के वरिष्ठ तंत्रज्ञ राहुल मेश्राम, महिला कर्मचारी राजश्री लेंडे, रेखा पौणिकर, कर्मचारी सूरज बेले हैदरी चौक में दाेपहर करीब 4.15 बजे वसूली करने पहुंचे। हैदरी चौक परिसर निवासी सज्जाद हुसैन अजहर हुसैन नामक व्यक्ति पर गत 4 माह से 1,933 रुपए का बिल बकाया था। इनको बार-बार बिल भरने के लिए सूचनाएं भी दी गई। लेकिन इन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

आज जब वसूली पथक इनके घर वसूली करने गए तो आरोपी ने लोहे की रॉड से राहुल मेश्राम नामक कर्मचारी पर हमला करने का प्रयास किया। बीचबचाव करने गई महिला कर्मचारियों के साथ गालीगलौच और धक्कामुक्की भी की। इससे वातावरण तनावपूर्ण हो गया था। घटना के तुरंत बाद एमएसईबी के कर्मचारियों ने मोदी लाइन वितरण केंद्र के सहायक अभियंता वी.के. गुबे, मुख्य तंत्रज्ञ मधुकर अडे और प्रदीप गभने को सूचना दी। इसके बाद सभी कर्मचारी जूना पुलिस थाना पहंुच और उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस दौरान कामठी विद्युत विभाग के उपकार्यकारी अभियंता दिलीप मदने भी थाने पहुंचे। पुलिस ने सज्जाद हुसैन अजहर हुसैन के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालना और महिला कर्मचारियों के साथ बदसलूकी करने के मामले में धारा 332, 353 ,504,506 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.