Published On : Tue, Apr 11th, 2017

शराब बिक्री का विरोध करने पर सामाजिक कार्यकर्ता पर हमला

Advertisement

Crime
नागपुर:
 शहर में आपराधिक गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसा ही एक मामला गिट्टीखदान पुलिस स्टेशन की हद में सामने आया है। गिट्टीखदान बौद्ध विहार के पास शराब बेचने से मना करने गए एक आरटीई कार्यकर्ता पर शराब बेचनेवालों ने हमला कर दिया। पीड़ित आरटीई फिरयादी नितिन फूलमाली के घर पर गोलू घोसे नामक आरोपी ने हमला किया। जिसके कारण फिर्यादी नितीन को काफी चोटें आईं है। दरअसल फिर्यादी की जानकारी के अनुसार आरोपी गोलू बौद्ध विहार के पास शराब बेचता था। इसकी जानकारी मिलने के बाद नितीन ने उसको इस जगह शराब न बेचने के िलए समझाया था।

इस बात से गुस्साया आरोपी गोलू शाम को फिर्यादी के दीपक नगर स्थित घर के सामने जा पंहुचा। फिर्यादी नितीन जैसे ही अपने घर के सामने दुपहिया वाहन से आया तो गोलू ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान बीच बचाव करने आई नितीन की मां और पत्नी के साथ भी आरोपी ने हाथापाई की। आरोपी के साथ 3 से 4 और लोग भी थे। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।

आरोपी के खिलाफ फिर्यादी नितीन ने गिट्टीखदान पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। लेकिन घटना के दो दिन के बाद भी पुलिस की ओर से आरोपी गोलू को गिरफ्तार नहीं किया गया है। इस बारे में गिट्टीखदान के पुलिस निरीक्षक आर.डी.निकम से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि इस घटना की जानकारी अब तक उन तक नहीं पहुंच पाई है। घटना संज्ञान में अगर आ जाती तो आरोपी की धरपकड़ की जा सकती थी।

Gold Rate
04 Feb 2026
Gold 24 KT ₹ 1,60,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,49,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,87 100 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement