नागपुर: शहर में आपराधिक गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसा ही एक मामला गिट्टीखदान पुलिस स्टेशन की हद में सामने आया है। गिट्टीखदान बौद्ध विहार के पास शराब बेचने से मना करने गए एक आरटीई कार्यकर्ता पर शराब बेचनेवालों ने हमला कर दिया। पीड़ित आरटीई फिरयादी नितिन फूलमाली के घर पर गोलू घोसे नामक आरोपी ने हमला किया। जिसके कारण फिर्यादी नितीन को काफी चोटें आईं है। दरअसल फिर्यादी की जानकारी के अनुसार आरोपी गोलू बौद्ध विहार के पास शराब बेचता था। इसकी जानकारी मिलने के बाद नितीन ने उसको इस जगह शराब न बेचने के िलए समझाया था।
इस बात से गुस्साया आरोपी गोलू शाम को फिर्यादी के दीपक नगर स्थित घर के सामने जा पंहुचा। फिर्यादी नितीन जैसे ही अपने घर के सामने दुपहिया वाहन से आया तो गोलू ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान बीच बचाव करने आई नितीन की मां और पत्नी के साथ भी आरोपी ने हाथापाई की। आरोपी के साथ 3 से 4 और लोग भी थे। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।
आरोपी के खिलाफ फिर्यादी नितीन ने गिट्टीखदान पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। लेकिन घटना के दो दिन के बाद भी पुलिस की ओर से आरोपी गोलू को गिरफ्तार नहीं किया गया है। इस बारे में गिट्टीखदान के पुलिस निरीक्षक आर.डी.निकम से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि इस घटना की जानकारी अब तक उन तक नहीं पहुंच पाई है। घटना संज्ञान में अगर आ जाती तो आरोपी की धरपकड़ की जा सकती थी।
रामरक्षा पाठ को लेकर BJP vs Uddhav ठाकरे आमने-सामने #UddhavThackeray #BJP #RamRaksha...
Nagpur Murder Case: सुपारी किलिंग में बड़ा खुलासा #NagpurNews #MurderCase #SupariKilling #CrimeNews
संगम चॉल में हंगामा, पुलिस से हाथापाई #NagpurNews #CrimeNews #PoliceAction #KnifeAttack #newsupdate
समृद्धि महामार्ग पर दर्दनाक हादसा! #NagpurNews #SamruddhiMahamarg #RoadAccident #AccidentNews #news
एक ही बैंक में खोले 14 बैंक अकाउंट #vidarbhanews #nagpur #crimenews #maharashtranews...
महिला के विरोध पर ड्राइवर का गुस्सा! #NagpurNews #Crime #PoliceAction #ViralNews #MaharashtraNews




