Published On : Sat, Apr 21st, 2018

खाली एटीएम का अनोखा विरोध किया शहर युकां ने

Advertisement

नागपुर: एटीएम खाली होने की स्थिति में युवक कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार का अनोखे तरीके से विरोध किया गया. आरबीआई चौक पर बैंक के सामने कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री आदि के मुखौटे पहनकर ‘भर दे झोली’ लिखा बैनर लेकर कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि नोटबंदी के बाद फिर जनता को अपने ही पैसों के लिए एटीएम के सामने कतार लगानी पड़ रही है और एटीएम खाली हैं. देश के प्रधानसेवक विदेश दौरे में मगन हैं. बाबू खान, रोहित खैरवार, अक्षय घाटोले, विक्की बढेल, तुषार मदने के नेतृत्व में उक्त आंदोलन किया गया. कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, नीरव मोदी, विजय माल्या, ललित मोदी, जय शाह, अरुण जेटली, उर्जित पटेल, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, सुधीर मुनगंटीवार के मुखौटे लगाए थे.

Nagpur Youth Congress

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि एटीएम खाली कैसे हो सकता है, इसमें भी किसी बड़े घोटाले का अंदेशा है. एटीएम में पैसे नहीं होने के लिए बैंक जवाबदार हैं. इसका जवाब सरकार को देना चाहिए. आंदोलन में राजेंद्र ठाकरे, सौरभ शेलके, श्रीवास्त शर्मा, जावेद शेख, विशाल वाघमारे, वसीम शेख, फजलुर कुरैशी, फरदीन खान, देवेंद्र तुमाने, प्रफुल्ल इजनकर, पंकेश निमजे, प्रज्वल शनिवारे, अतुल मेश्राम, चेतन डाफ, नकील अहमद, आकाश मल्लेवार, निखिल वांढरे, शाहबाज खान, नमन विलियम, आशीष लोणारकर, प्रणय डगवार, दीपक जाधव, वृषभ धुडे, रजत खोब्रागड़े, अंकुश लांजेवार, फिरोज खान, विकी जाधव, हर्षल धुर्वे का समावेश था.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.