Published On : Fri, Feb 13th, 2015

कोंढाली : अटलांटा कम्पनी की 50 लाख की मशीनें जप्त

Advertisement


डम्पर, जेसीबी, रोलर भी जप्त

काटोल राजस्व विभाग की कार्रवाई

Atlanta Kondhali
कोंढाली (नागपुर)। नागपुर-अमरावती राष्ट्रीय महामार्ग पर वाडी से कोंढाली ऐसा 48 किमी की सड़क है. सड़क को फोरलेन करने का कार्य अटलांटा प्रा. लि. मुंबई कम्पनी ने 2006 में शुरू किया. लेकिन आज तक ओव्हर ब्रिज तथा अन्य काम अधुरे है. 2008 में सड़क के निर्माणकार्य में कम्पनी ने अवैध मुरूम खुदाई का कार्य किया. ये काम चाकडोह परिसर में किया गया था. इसलिए उपविभागीय अधिकारी, काटोल, शिवाजी दावभट ने रॉयल्टी 5 लाख 50 हजार और दंड की रकम 41 लाख 25 हजार ऐसे कुल 46,75,000 जमा करने के आदेश दिए. कम्पनी ने रॉयल्टी की रकम जमा की. लेकिन दंड की रकम जमा नही की. जिससे कल उपविभागीय अधिकारी काटोल के आदेश के अनुसार अटलांटा कम्पनी के 50 लाख के वाहन जप्त किये.

प्राप्त जानकारी के अनुसार अटलांटा कम्पनी ने दंड की रकम जमा न करते हुए जिला अधिकारी नागपुर की ओर अपील की. ये अपील 25 फरवरी 2013 को ख़ारिज हुई. उसपर अटलांटा कम्पनी ने अप्पर आयुक्त नागपुर विभाग को फिरसे अपील की. ये अपील भी 4 अप्रैल 2014 को ख़ारिज की गई और दंड की पुरी रकम शासन में जमा करने के आदेश दिए. कम्पनी को 10 अगस्त से 27 अगस्त 2014 तक रकम भरने का समय दिया. लेकिन फिर भी कोई रकम नही भरी गयी.

इस कारण उपविभागीय अधिकारी, काटोल, अविनाश कातडे के आदेश से नायब तहसीलदार रमेश कोडपे और मंडल अधिकारी आर.एस. जवजाल ने उक्त कार्रवाई की. इस कार्रवाई में 9 फरवरी 2015 को मौजा शिरमी शिवार स्तिथ गोडाउन और यंत्र सामग्री को सील ठोकी गई. कल 12 फरवरी को डम्पर क्र. यु.पी. 32 ए.एन. 6038 और जेसीबी एम.एच. 40 -पि- 2746 तथा 1 रोलर जप्त किया गया. ऐसे कुल 50 लाख रूपये की यंत्र सामग्री जप्त की गई है. सामग्री को कोंढाली पो.स्टे में जमा किया गया. ऐसी जानकारी नायब तहसीलदार रमेश कोडपे ने दी है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.