नागपुर, बुधवार शाम को जब नागपुर शहर में मनपा आयुक्त तुकारामजी मुंडे के तबादले की खबर से पूरे नागपुर में खुशी की लहर छा गयी।दी होलसेल ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन के सचिव प्रताप मोटवानी ने कहा कि तुकाराम मुंडे जी का व्यवहार हिटलरशाही तानाशाह और अहंकार से ओत प्रोत था।।
मोटवानी ने कहा कि ऐसा पहिली बार हुआ जब वह मनपा के महापौर नगरसेवक को साथ मे नही लेकर अपने मनमाने निर्णय थोप रहे थे।।हम व्यापारियो को तब दुख हुआ जब कोरोना महामारी में लॉक डाउन में जान पर खेलकर अनाज दालों की जीवनश्यक वस्तुओ की सुगमता से पूर्ति की भावों को भी नियंत्रण रखा, कोरोना में चपेट में आकर भी आम जनता की की सेवा जारी रखी ऐसे व्यापारियों का सम्मान करने की बजाय अपमानित किया और यह शहर व्यापारियो के भरोसे पर नही है कहकर शहर के लाखो व्यापारियो को अपमानित किया। व्यापारियों के खिलाफ तुगलकी फरमान जारी कर दिए अनिवार्य कोरोना जांच और लाइसेंस लेने के निर्णय और अपने घमंडी व्यवहार से वह सभी की नजरों से नीचे हो गए।।आज उनके ट्रांसफर पर सभी ने राहत की सांस ली है।।
आम जनता व्यापारी कोरोना से ज्यादा तुकाराम मुंडेजी के हिटलरशाही व्यवहार से ज्यादा दुखी परेशान हो गए थे।।अगर काम करने का तरीका जानना हो तो इसके पूर्व आये अधिकारी टी चंद्रशेखर से सीखना चाहिए जिन्होंने शहर में किसी को भी तकलीफ दिए बिना नागपुर शहर का जबरदस्त विकास किया।।आज भी नागपुर वासी उन्हें याद करते है।।घमंड अहंकार का अंत तो निश्चित होता है।।।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
तलाक के बाद शादी से मुकरा प्रेमी.. #nagpurnews #crime #latestnews
भरतवाड़ा में युवक की चाकू गोदकर हत्या.. #nagpurnews #crime #murdernews
महाविकास आघाड़ी ने भाजपा पर साधा निशाना #nagpurnews #MVA #Congress #PoliticalNews
रवि भवन के सामने ओला ड्राइवर का शव बरामद.. #nagpurnews #oladriver #death
सरेआम चाकू की नोक पर डिलीवरी बॉय से लूट.. #nagpurnews #crime #newsupdate








