Published On : Mon, Aug 17th, 2020

नागपुर में मिला दुर्लभ प्रजाति का ‘फॉस्टेन कैट’ सांप

Advertisement

नागपुर: वाठोड़ा चौक के पास पेड़ पर दुर्लभ प्रजाति का सांप मिला। सर्पमित्रों की मानें तो इसका नाम “फॉस्टेन कैट’ है।रात करीब 10 बजे इस सांप का रेस्क्यू किया गया। दावा किया जा रहा है कि इस तरह का सांप उपराजधानी में पहली बार देखा गया है। माना जा रहा है कि यह सांप किसी ट्रक के माध्यम से यहां पहुंचा है।

दरअसल, जहां से सांप को पकड़ा गया है, वहां गैराज है। दूसरे राज्यों से आने वाले ट्रक भी यहां मरम्मत के लिए आते हैं। सूचना मिलने के बाद सर्पमित्र अंकित खडोदे व आदर्श निनावे मौके पर पहुंचे और सांप को रेस्क्यू किया। सर्पमित्रों ने बताया कि सामान्य तौर पर इस प्रजाति का सांप घने जंगलों में पाया जाता है। दूसरी ओर, सर्पमित्र व वन्यजीव प्रेमी स्वप्निल बोधाने ने अपील की है कि बरसात का मौसम है। इसलिए सांपों से सावधान रहें। सूखे स्थान की तलाश में सांप घरों तक पहुंच रहे हैं। इसलिए सतर्कता बरतते हुए सांप दिखे तो सर्पमित्रों को सूचना दें। सांपों को मारे नहीं। एक घर की अलमारी में सांप घुस गया था। उसे निकालने में काफी परेशान हुई थी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.