Published On : Tue, Oct 1st, 2019

भाजपा ने 125 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, 124 सीटों पर लड़ेगी शिवसेना

Advertisement

नागपुर: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी-शिवसेना के बीच गठबंधन पर सहमति बन गई है. महाराष्ट्र में बीजेपी ने 125 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. वहीं शिवसेना 124 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. लिस्ट के मुताबिक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम से, महाराष्ट्र बीजेपी के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल कोथरूड से और पंकजा मुंडे परली से चुनाव लड़ेंगे.

लोकसभा चुनाव के समय कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल होने वाले राधाकृष्ण विखे पाटिल को शिरडी से टिकट दिया गया है. वहीं राज्यमंत्री गिरीश महाजन को जामनेर से उम्मीदवार बनाया गया है. बीजेपी ने 12 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे हैं और 52 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है.

बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा की कुल 288 सीटें हैं. बीजेपी-शिवसेना के बीच 249 सीटों पर सहमति बन गई है. बाकी की बची 39 सीटों पर फैसला होना अभी बाकी है. महाराष्ट्र एनडीए में रामदास अठावले की पार्टी आरपीआई भी शामिल है.

बची हुई सीटों में से कुछ सीटें आरपीआई को भी दी जा सकती है. साल 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी और शिवसेना अलग-अलग चुनाव लड़ी थी. उस वक्त बीजेपी 122 सीटें जीतने में कामयाब रही थी जबकि शिवसेना को 63 सीटें मिली थीं. 2014 के चुनाव में कांग्रेस 42 सीटें और एनसीपी 41 सीटें जीतने में कामयाब रही थी.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.