Published On : Thu, Dec 6th, 2018

जैन मंदिर आये भक्त के साथ पार्किंग को लेकर हुए विवाद में मारपीट, घटना को लेकर जैन समाज में रोष

Advertisement

नागपुर: नागपुर के व्यापारिक केंद्र ईतवारी में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक शख्श की बुरी तरह पिटाई कर दी गई। घायल मनीष जैन की नाक ही हड्डी भी टूट गई। सदर निवासी मनीष हर दिन अपने परिवार के साथ ईतवारी के परिवारपुरा में स्थित जैन मंदिर में दर्शन के लिए आता है। गुरुवार को साढ़े ग्यारह बजे के लगभग मंदिर जाने के लिए उसने अपना वाहन पार्क किया। इसी दौरान विक्की चौधरी और उसके साथियो के साथ उसका विवाद हो गया। दोनों के बीच मारपीट हुई। विक्की और उसके साथियो ने मनीष की जबरजस्त धुनाई कर दी जिससे वह गंभीर रूप से ज़ख़्मी हो गया। यह घटना ईलाके में आग की तरह फ़ैल गई। जैन समाज ने इस वाकये पर रोष व्यक्त करते हुए लकड़गंज पुलिस स्टेशन का घेराव किया। घटना के विरोध में जैन समाज ने अपनी दुकाने बंद रखी। प्रदर्शनकारियों के साथ मनीष भी व्हीलचेयर पर पुलिस थाने पहुँचा और शिकायत दर्ज कराई। लकड़गंज थाने के थानेदार संतोष खांडेकर के अनुसार उन्होंने शिकायत लेकर घायल को मेडिकल जाँच के लिए भेजा है। जाँच की रिपोर्ट आने के बाद मामला दर्ज किया जायेगा। फ़िलहाल विक्की चौधरी घटना के बाद से फ़रार है।

आरोपियों के हौसले बुलंद – कृष्णा खोपड़े
इस घटना की खबर पाकर स्थानीय विधायक कृष्णा खोपड़े भी थाने पहुँचे। कृष्णा के मुताबिक जैन समाज कभी आक्रोशित नहीं होता लेकिन इन दिनों मंदिर में उत्सव शुरू है। जिस वजह से भीड़ रहती है। ईतवारी जैसे ईलाके में पार्किंग की वैसे ही समस्या है। कुछ दिनों के लिए जैन समाज के बांधवो के साथ समन्वय स्थापित कर उनकी सुविधा के लिए ईतवारी के निवासी प्रयास वर्षो से करते रहे है। विक्की चौधरी आपराधिक प्रवृती का है और उसके खिलाफ पुलिस में पहले भी कई मामले दर्ज है। पुलिस को ऐसे अपराधियों पर लगाम लगाने की जरुरत है।

आरोपी को सजा मिले – आभा पांडे
इस मामले में बिज्जू पांडे की पत्नी और नगरसेविका आभा पांडे ने कहाँ कि गाड़ी पार्क करने के लेकर विक्की चौधरी और मनीष जैन के बीच विवाद हुआ था। जिस समय यह घटना हुई वह अपने जनसंपर्क कार्यालय में ही थी। उन्हें लोगो से इस बात की जानकारी पता चली। विक्की बिज्जू पांडे की दुकान में नौकर है। दुकान खोलने और बंद करने की जिम्मेदारी उसी की है। सुबह का वक्त होने की वजह से उसने मनीष को वाहन लगाने से माना किया। लेकिन वह नहीं माने और उसे अपशब्द कहे जिस वजह से दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इस घटना के बाद मामले को राजनीतिक रंग देकर उन्हें घेरने की कोशिश हो रही है। भविष्य में होने वाले चुनाव और उनके उम्मीदवारी की संभावन की वजह से राजनीतिक प्रतिद्वंदी इस मामले को सीधे उनसे जोड़ रहे है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.