Published On : Sat, Jun 12th, 2021

संघ मुख्यालय पहुंचे असम के CM

Advertisement

नागपुर. असम के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री हेमंत सरमा शुक्रवार को अचानक संघ मुख्यालय पहुंचे. सरसंघचालक मोहन भागवत से मिलकर प्रदेश के विकास कार्यों पर चर्चा की. सरमा हाल ही नशबंदी पर दिए गए अपने बयान को लेकर चर्चा में आए थे. उनके अचानक सिटी में पहुंचने पर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.

भागवत के साथ उनकी करीब 1 घंटे तक बातचीत हुई. असम की परिस्थिति और संभावित चुनौतियों के बारे में भी अवगत कराया. पश्चात शाम को रेशमबाग परिसर स्थित डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर परिसर में गये. वहां डॉ. हेडगेवार व गोलवलकर गुरुजी की समाधि पर पुष्पमाला अर्पित किए.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.