Published On : Fri, Feb 11th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

असम के CM का विवादित बयान कहा ” क्या किसी ने राहुल गांधी से सबूत मांगा की वह राजीव गांधी के बेटे हैं कि नहीं “

Advertisement

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा आज उत्तराखंड के किच्छा के इंदिरा गांधी मैदान में पहुंचे जहां पर उन्होंने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला. बोला उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह देश की सेना पर विश्वास नहीं करते तभी बार-बार जवानों द्वारा किए गए कामों को लेकर सबूत मांगते हैं. उन्होंने कहा कि क्या कभी राहुल गांधी से किसी ने सबूत मांगे हैं कि वह राजीव गांधी के बेटे हैं कि नहीं.

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा आज किच्छा पहुंचे. इस दौरान उन्होंने किच्छा के इंदिरा गांधी मैदान में आयोजित एक चुनावी जनसभा में प्रतिभाग किया. इस दौरान उनके साथ गायक कन्याह मित्तल और गजेंद्र वर्मा भी मौजूद रहे. अपने संबोधन में उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है. उन्होंने कहा की कांग्रेस देश के जवान द्वारा की गई पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगती है. उन्होंने कहा कि सीडीएस बिपिन रावत के खिलाफ अनाप शनाप प्रचार करते हैं.

Gold Rate
May 02- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,50,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,200 /-
Silver/Kg ₹ 2,51,300/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

हिमंता बिस्वा शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी को देश की सेना पर विश्वास नहीं है. उन्होंने कहा कि क्या किसी ने राहुल गांधी से सबूत मांगा की वह राजीव गांधी के बेटे हैं की नहीं. उन्होंने कहा कि कॉलेज में हिजाब की जरूरत नहीं है. मुस्लिम बच्चों को अच्छी शिक्षा की जरूरत है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी नहीं चाहती कि मुस्लिम बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर बने. कांग्रेस सिर्फ मुस्लिमों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करते हुए आई है.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement