Published On : Sat, May 7th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-टवेरा की टक्कर में 7 लोगों की दर्दनाक मौत

Advertisement

नई दिल्ली/नागपुर. महाराष्ट्र के नागपुर (Nagpur) से आ रही एक बड़ी खबर के अनुसार आज यानी शनिवार सुबह यहाँ एक भीषण सड़क हादसा (Accident) हो गया। वहीं इस हादसे में7 लोगों की मौत हो गई है। इस बाबत पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि उमरेड रोड पर एक कार और ट्रक के बीच भयंकर टक्कर हुई है। जिसमें टवेरा कार के परखच्चे उड़ गए है।

दरअसल यह दुर्घटना ओवरटेक करने के चक्कर में हुई है। ख़बरों के मुताबिक मरने वालों में 6 महिलाएं शामिल हैं। खास बात यह है कि कार में बैठी एक बच्ची की जान बल-बल बच गई और फिलहाल उसे हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। ख़बरों के अनुसार कार उमरेड रोड से नागपुर सिटी की ओर आते दुर्घटना का शिकार हुई है। वहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक, दुर्घटना के वक्त कार की स्पीड 100 किलोमीटर प्रतिघंटे से ज्यादा थी। ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में कार साइड से टकराई और कई बार पलती मारती हुई बीच सड़क पर पलट गई।

बड़ी मुश्किल से निकाला शवों को
इस भयंकर दुर्घटना में सात लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है। ख़बरों के मुताबिक दुर्घटना एक वक्त कार में एक बच्ची समेत 9 लोग सवार थे। जिंदा बचे एक अन्य शख्स की हालत भी अभी गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि जिन्होंने भी घटनास्थल पर हादसे को होते हुए या उसके बाद की स्थिति देखी, उनका दिल डर के मारे दहल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शवों को बड़ी मुश्किल से कार के अंदर से जैसे तैसे निकाला गया। घटना कि खबर मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस उपायुक्त नुरुल हसन, ट्रैफिक विभाग के उपायुक्त सारंग आव्हाड और कई पुलिसकर्मी पहुंचे। वहीं इस हृदयविदारक दुर्घटना के बाद कई घंटे तक ट्रैफिक कई घंटे जाम रहा।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.