
नागपुर: राज्य में शुरू कांग्रेस की जनसंघर्ष यात्रा का अंतिम चरण पूर्वी विदर्भ में 10 जनवरी से शुरू होने वाला है। बीते दिनों तीन राज्यों में मिली जीत के बाद राजनीतिक रूप से उत्साही कांग्रेस इस यात्रा के दौरान सत्तधारी दल बीजेपी को निशाने पर लेगी। पहले 8 जनवरी से शुरू होने वाली यात्रा के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब यात्रा 10 जनवरी को शुरू होगी और शुरुवात मुख्यमंत्री के शहर नागपुर से होगी। किसी समय विदर्भ कांग्रेस का मजबूत गढ़ रहा था लेकिन बीते लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को इस क्षेत्र में बड़ा राजनीतिक झटका लगा था।
इस यात्रा के माध्यम से पार्टी अपनी पुरानी राजनीतिक ताकत को वापस हासिल करने का प्रयास करेगी। विदर्भ की राजनीति किसानों पर केंद्रित है इसलिए पूर्वी विदर्भ में पार्टी की जनसंघर्ष यात्रा के केंद्र में किसान और उनके प्रश्न ही होंगे। यात्रा की शुरुवात धार्मिक कार्यक्रमों के साथ होगी। 10 जनवरी को राज्य के सभी प्रमुख नेता दीक्षा भूमि,ताजबाग और गणेश टेकड़ी मंदिर के दर्शन करेंगे। इसके बाद यात्रा कामठी के लिए प्रस्थान करेगी।
पार्टी द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार यात्रा का चरण इस तरह रहेगा।
10 जनवरी नागपुर जिला
– दीक्षा भूमि,ताजबाग और गणेश टेकड़ी मंदिर में दर्शन
-कामठी में यात्रा का आगमन जिसके बाद यात्रा रामटेक पहुँचेगी यहाँ जनसभा का आयोजन
-इसी दिन यात्रा भंडारा जिले के तुमसर पहुँचेगी इसके बाद तिरोड़ा में जनसभा का आयोजन होगा
11 जनवरी
– होगा गोंदिया के अंतर्गत आने वाले आमगांव विधानसभा और सड़क अर्जुनी में जनसभा
-सड़क अर्जुनी से निकलकर यात्रा साकोली पहुँचेगी।
12 जनवरी
-भंडारा में जनसभा
-भंडारा से निकलकर यात्रा इसी दिन चिमूर पहुँचेगी यहाँ भी जनसभा का आयोजन होगा।
-वरोरा होते हुए जनसंघर्ष यात्रा चंद्रपुर पहुँचेगी। यहाँ रैली के बाद जनसभा का कार्यक्रम आयोजित है।
13 जनवरी
-13 जनवरी यात्रा का अंतिम दिन होगा। चंद्रपुर से कई भागों से होते हुए यात्रा गडचिरोली पहुँचेगी। यहाँ जनसभा के कार्यक्रम के बाद वापस यात्रा चंद्रपुर जिले के ब्रम्हपुरी पहुँचेगी। यहाँ भी जनसभा का आयोजन होगा।
– इसी दिन यात्रा नागपुर पहुँच जायेगी। शाम को यात्रा के समापन अवसर पर भव्य जनसभा का आयोजन होगा। जिसमे राज्य और देश के प्रमुख नेता उपस्थित रहेंगे।
जनसंघर्ष यात्रा के समापन अवसर पर हालही में पार्टी द्वारा जीते गए तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों का सत्कार किया जायेगा। इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ,छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का सार्वजनिक सत्कार किया जायेगा। शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा इन तीनों मुख्यमंत्रियों का सत्कार किया जायेगा। इस अवसर पर पार्टी के महाराष्ट्र प्रभारी मल्लिकार्जुन खड़गे,प्रदेशध्यक्ष अशोक चव्हाण के साथ पंजाब के मंत्री नवज्योत सिंह सिद्धू भी उपस्थित रहेंगे।
महिला आरक्षण पर BJP का कांग्रेस पर बड़ा दावा #BJP #Congress #mahilaaarakshan...
रामरक्षा आंदोलन पर विजय वडेट्टीवार का बड़ा बयान #Congress #RamRakshaAndolan #RSS #VHP...
वर्धा: 12 की बच्ची से रेप, पत्थर से हत्या #Wardha #RapeCase #MinorGirlMurderi...
शराब पार्टी के बाद 6.60 लाख पर हाथ साफ! #NagpurNews #Crime #Fraud...
फर्जी पेमेंट स्क्रीनशॉट से सायाजी होटल में ठगी... #NagpurNews #FakePayment #HotelFraud #crimenews
नागपुर के कलमना और नंदनवन इलाके में दुष्कर्म की घटनाएं #NagpurNews #CrimeNews...




