Published On : Thu, Oct 12th, 2017

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीली कार चोरी

Advertisement

Kejriwal Blue Car
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीली कार आज राजधानी के सबसे सुरक्षित इलाके से चोरी होने पर सनसनी मच गई। बता दें क‌ि इस कार का केजरीवाल से बहुत ही खास र‌िश्ता है।

बता दें क‌ि द‌िल्ली सच‌िवालय का इलाका राजधानी के सबसे सुर‌क्ष‌ित और पॉश इलाकों में आता है। इसके बावजूद वहां से मुख्यमंत्री की कार चोरी हो जाना द‌िल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करता है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इसी कार से चलते रहे हैं। यहां तक कि मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद अपने शपथ ग्रहण समारोह में भी वो इसी कार से गए थे। यहां तक कि जब उन्हें दिल्ली में धरना देने से रोका गया था तो इसी कार के बराबर में बिछौना बिछाकर केजरीवाल सो भी जाते थे। यही कारण था कि टीवी चैनलों और अखबारों में केजरीवाल के साथ-साथ उनकी इस ‘आम’ कार की तस्वीरें भी छाई रहती थी।

चौंकाने वाली बात ये है कि ये कार केजरीवाल ने खरीदी नहीं थी बल्कि, लंदन में सॉफ्टवेयर इंजीनियर रहे कुंदन शर्मा ने ही उन्हें ब्लू वैगनआर गिफ्ट की थी। इंडिया अगेंस्ट करप्शन के बाद जब आम आदमी पार्टी अस्तित्व में आई तो कुंदन शर्मा के मन में लंदन में बैठे-बैठे ये कार केजरीवाल को डोनेट करने का विचार आया।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.