Published On : Mon, Nov 24th, 2014

तलेगांव : अवैध वृक्ष कटाई करते हुए दो आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

Advertisement


तलेगांव (शामजीपंत) (वर्धा)।
किन्हाला से अंतोरा रोड के समीप बाभड़ी, निंब, कडुबदाम, इमली, रासुपीस, काशिया ऐसे पेड़ रोड के दोनों साईड में है. ऐसे पेड़ों की अवैध कटाई करते दौरान 2 आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया. वही 2 आरोपी फरार होने में कामयाब हुए.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 नवंबर को आष्ठी पुलिस उपनिरीक्षक विष्णु कराले, पो.हे.कां.महेंद्र अम्बुदारे, पो.कां.युवराज बाभले, संतोष सोनटक्के, रंजीत राठोड, गोलू धुर्वे उप चुनाव के काम के लिए अंमोरा-खड़की रोड से जा रहे थे. रोड के बाजू में ही सार्वजनिक बांधकाम विभाग आष्टी रोड पर अवैध कटाई करते हुए तलेगांव के लोग दिखाई दे. उन्हें जब पूछा गया की विभाग की ओर से कोई अनुमति है तो दिखाओ तो वो लोग उलटे-सीधे जवाब देने लगे जिससे पुलिस को संदेह हुआ. अवैध वृक्ष कटाई करने वाले तलेगांव निवासी दिलदार सिंह बावरी(32), जॉनीसिंग शेरसिंग (30) को मशीन के समेत धरदबोचा तथा दो आरोपी भागने में कामयाब हुए.

गौरतलब है कि, इस अवैध वृक्ष कटाई करने वालों की ओर से परिसर के 15-20 पेड काटने का पता चला. उक्त घटना तलेगांव पुलिस के अंतर्गत आने की वजह से आरोपियों को उनके हवाले किया गया. आरोपियों के खिलाफ भादंवि की धारा 379,34 के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है. इस तरह की कटाई सालभर जारी रहती है. जिससे सार्वजनिक बांधकाम विभाग आष्टी और वृक्ष कटाई करनेवालों की मिलीभगत को नकारा नहीं जा सकता. लेकिन इसमे पेड़ों का कतल हो रहा है इसकी ओर इन अधिकारियों को कोई लेनादेना नहीं है.

illigle felling tree

File Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.