Published On : Fri, Sep 17th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

गणेश विसर्जन के लिए 248 कृत्रिम तालाबों की व्यवस्था

Advertisement

पर्यावरण हितैषी तरीके से विसर्जन के लिए मनपा प्रतिबद्ध
महापौर ने व्यवस्थाओं के निरीक्षण के दौरान कहा

नागपुर: रविवार को नागपुर में बड़े पैमाने पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। इसके लिए नागपुर महानगरपालिका की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं। श्रद्धालुओं के लिए हर ज़ोन में कृत्रिम तालाब बनाए गए हैं। सभी ज़ोन मिलाकर कुल 248 कृत्रिम विसर्जन तालाब बनाए गए हैं। हर ज़ोन में विसर्जन रथ की भी व्यवस्था होगी।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

साथ ही भगवान गणेश की मूर्तियों को नागपुर शहर की किसी भी तालाब में विसर्जित नहीं किया जा सकता है। नागपुर महानगरपालिका प्रशासन ने तालाबों और अन्य प्रकार के जलाशयों में विसर्जन पर रोक लगा दी है। इसलिए सभी तालाबों के पास टिन की दीवारें लगा दी गई हैं। सभी तालाबों में मूर्तियों के विसर्जन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। इन सभी कार्यों का निरीक्षण महापौर दयाशंकर तिवारी ने शुक्रवार को किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ स्थायी समिति के अध्यक्ष प्रकाश भोयर भी थे।

Advertisement

शहर में सोनेगांव तालाब, सक्करदा तालाब, नाइक तालाब, गांधीसागर और फुटाला तालाब में टीन की दीवारें खड़ी की गई हैं। महापौर ने गांधीसागर तालाब, फुटाला तालाब, सक्करदरा तालाब और सोनेगांव तालाब का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ उपायुक्त राजेश भगत, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. गजेंद्र महल्ले, धरमपेठ ज़ोन के सहायक आयुक्त प्रकाश वराडे, ग्रीन विजिल फॉउंडेशन के कौस्तुभ चटर्जी और ज़ोनल स्वास्थ्य अधिकारी राम तिड़के, धर्मेंद्र पाटिल और दीनदयाल टेंभेकर उपस्थित थे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.