
नागपुर. कामठी छावनी में सेना के एक जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मंगलवार आधी रात को यह घटना घटी. नवीन राम निवास (24) मृत जवान का नाम है. वह मूल रूप से हरियाणा का निवासी था. वह गार्ड रेजीमेंट सेंटर के अंतर्गत अर्जुन स्पोर्टस कंपनी में तैनात था. वह बास्केट बॉल का राष्ट्रीय खिलाड़ी था और स्पोर्टस कोटा से सेना में भरती हुआ था. मंगलवार रात को नवीन ने अपने बॅरेक के पीछे सार्वजनिक शौचालय की खिडकी को शॉल बांधकर फांसी पर लटककर आत्महत्या कर ली. रात को 9.30 बजे के आस पास बॅरेक प्रमुख ने सभी जवानों का अटेंडेंस लिया.
इस दौरान नवीन उपस्थित नहीं था और सेना प्रशासन चिंतित होकर उसकी तलाश करने लगी. देर रात तक भी वह नहीं मिला. जवानों को बॅरेक से बाहर जाने की भी अनुमति नहीं थी. पुरे परिसर में उसकी खोज की गई. अंत में रात को 2.40 बजे के आस पास कुछ कर्मचारी शौचालय गए. एक शौचालय का दरवाजा बंद पाया गया और आवाज़ देने के बाद भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. दरवाज़ा तोड़कर अंदर जाने पर नवीन मृत अवस्था में पाया गया. घटना की जानकारी वरिष्ठ सेना अधिकारियों और जुनी कामठी पुलिस को दी गई. पुलिस दल ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा किया और शव को पोस्ट मोर्टेम के लिए रवाना किया गया. उपलब्ध जानकारी के अनुसार पिछले साल नवंबर महीने में नवीन की शादी हुई थी.
आत्महत्या का कारण किसी को समझ में नहीं आया है. पुलिस ने नवीन का मोबाईल जब्त किया है. लेकिन वह पासवर्ड के ज़रिए लॉक है. विशेषज्ञों की मदद से लॉक तोड़ा जाएगा और मोबाइल में उपलब्ध जानकारी से केस के बारे में अधिक प्रकाश पड़ने की उम्मीद पुलिस को है. पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और जाँच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है.
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
तलाक के बाद शादी से मुकरा प्रेमी.. #nagpurnews #crime #latestnews
भरतवाड़ा में युवक की चाकू गोदकर हत्या.. #nagpurnews #crime #murdernews
महाविकास आघाड़ी ने भाजपा पर साधा निशाना #nagpurnews #MVA #Congress #PoliticalNews
रवि भवन के सामने ओला ड्राइवर का शव बरामद.. #nagpurnews #oladriver #death
सरेआम चाकू की नोक पर डिलीवरी बॉय से लूट.. #nagpurnews #crime #newsupdate







