Published On : Wed, Dec 8th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

Bipin Rawat Helicopter Crash: CDS बिपिन रावत को ले जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पत्नी समेत 14 लोग थे सवार, 4 शव बरामद

Advertisement

तमिलनाडु के कुन्नूर में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया. बताया जा रहा है कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बिपिन रावत (Bipin rawat), उनकी पत्नी समेत 14 लोग सवार थे. 3 लोग जख्मी हुए हैं. वहीं, चार शव बरामद हुए. वायुसेना ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं.

बताया जा रहा है कि खराब मौसम की वजह से ये हादसा हुआ है. इस हेलिकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत, उनका डिफेंस स्टाफ, जिसमें ब्रिगेडियर एस. एल. लिड्डर, लेफ्टिनेंट जनरल शामिल थे. रेस्क्यू किए गए लोगों को को वेलिंग्टन बेस में इलाज के लिए ले जाया गया है.

सुलूर से कुन्नूर लौट रहे थे सीडीएस सीडीएस
बिपिन रावत अपनी पत्नी के साथ वेलिंगटन में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे. वेलिंग्टन में आर्म्ड फोर्सेज का कॉलेज है. यहां सीडीएस रावत को लेक्चर था. वे सुलूर से कुन्नूर जा रहा था. यहां से उन्हें दिल्ली के लिए रवाना होना था. लेकिन घने जंगल में यह हादसा हो गया है. हालांकि, अभी तक आर्मी ने कोई बयान जारी नहीं किया है.

सीडीएस रावत के साथ ये लोग थे मौजूद
सीडीएस रावत के साथ फ्लाइट से दिल्ली से सुलूर उनकी पत्नी मधुलिका, ब्रिगेडियर लिड्डर, हरजिंदर सिंह (लेफ्टिनेंट कर्नल), एनके गुरसेवक सिंह (पीएसओ), एनके जितेंद्र कुमार (पीएसओ), एलएनके विवेक कुमार, एलएनके बी साई तेजा, हवलदार सतपाल उनके साथ आए थे.

Advertisement

जहां हादसा हुआ, वह इलाका काफी घना है. आसपास चारों ओर पेड़ ही पेड़ हैं. हादसा इतना दर्दनाक था कि चारों तरफ आग की लपटें नजर आ रही हैं. सेना और वायुसेना की टुकड़ियां पुलिस के साथ रेस्क्यू के लिए पहुंच गई हैं. आसपास के इलाके में भी तलाश चलाया जा रहा है.

आधुनिक हेलिकॉप्टर है Mi-17
बिपिन रावत एयरफोर्स के IAF Mi-17V5 हेलिकॉप्टर पर सवार थे. यह हेलिकॉप्टर काफी आधुनिक है. इसमें ट्विटन इंजन है. भारत में वीवीआईपी ऑपरेशन्स के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं.यह हेलिकॉप्टर भारत ने रूस से खरीदा है.

जले हुए मिले शव
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, जो शव मिले हैं, वे 80% तक चले हैं. ऐसे में उनकी पहचान नहीं हो पाई है.Live TV

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.