Published On : Tue, Jul 17th, 2018

Video: बेखौफ बदमाश ने अंबाझरी में लहराया हथियार

Advertisement

नागपुर: नागपुर हल्की बारिश के दौरान अंबाझरी तालाब के ओवरफ्लो प्प्कावाइंट पर लुफ्त उठाते छात्रों के पीछे एक सिरफिरा बदमाश घातक हथियार लेकर दौड़ पड़ा. बिना किसी भय के सरेआम लोगों के आनंद में खलल डाल दहशत फैलाता दिखाई दिया.

इस घटना का वीडियो सामने आने पर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि शहर में अपराधियों पर कानून का किसी भी तरह का खौफ नहीं रह गया है. वीडियो में बदमाश हथियार के साथ दिखाई दे रहा है.

सब को हथियारों से डरा कर हमला करने की कोशिश करता हुआ साफ दिखाई दे रहा है. समय रहते कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और उसके हाथ से हथियार छीन लिया वरना कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी.

बताया जाता है कि यह व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार है. हालांकि वीडियो के सामने आने के बाद अब यह पुलिस की जिम्मेदारी है कि वह ऐसी स्थितियों को पैदा होने से कैसे बचा सकती है.

Advertisement

By Narendra Puri

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.