Published On : Fri, Sep 16th, 2016

आर्ची के फैन को लगा बिजली का झटका

Advertisement

Archis fan suffers by electric shocks

नागपुर : ज्यादा जोश कभी-कभी नुकसानदेह हो जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ अक्षय वैद्य नामक युवक के साथ जो बेचारा गया था आर्ची की एक झलक पाने, पर आर्ची के दीदार के साथ उसे बिजली का झटका भी बतौर गिफ्ट हासिल हुआ। दरअसल हुआ कुछ यूँ की सैराट फेम रिंकू राजगुरु यानि की आर्ची शहर के हिलटॉप में एकता गणेश उत्सव मंडल में बाप्पा के दर्शन के लिए पहुँची थी। अपनी पसंदीदा अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में युवक पहुँचे। उन्ही में से एक अक्षय आर्ची की बेहतर तरीके से झलक पाने दीवार पर चढ़ गया। दिवार से सटकर ही बिजली का खंभा था। दिवार पर चढ़े अक्षय का खंभे से संपर्क हुआ और उसे जबर्जस्त करंट लगा।

धोखादायक जगह पर चढ़े इस युवक को करंट लगने का संशय पास ही में मौजूद धंतोली थाने के निरीक्षक राजन माने को हुआ। उन्होंने तुरंत फुर्ती दिखाते हुए लकड़ी के डंडे की मदत से अक्षय को बिजली के खंभे से अलग किया। इस हादसे में अक्षय जख्मी हुआ है गनीमत रही की वह बाल-बाल बच गया। घायल अक्षय को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया फिलहाल उसकी हालात स्थित है। पर यह हादसा युवाओं को नसीहत है कि जोश में होश नहीं खोना चाहिये। फ़िल्मी सेलिब्रिटी का नशा जान से बढ़कर नहीं होता।

Gold Rate
June 24 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,33,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,23,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी के विधायक और एकता गणेश उत्सव मंडल के संयोजक प्रकाश गजभिये द्वारा इस वर्ष 151 फीट की ऊंचाई का मंत्रालय थीम पर पंडाल बनाया है। यही विराजे श्री के दर्शन के लिए आर्ची पहुँची हुई थी। उसे देखने खासी भीड़ पहुँची कई युवक जान की बाजी लगाकर आस की दीवारों पर चढ़ गए थे।

Advertisement
Advertisement
रेशीमबाग परिसर के एक भोजनालय में हुई चोरी... #nagpurnews #crime #newsupdate #accusedarrested #stolen

रेशीमबाग परिसर के एक भोजनालय में हुई चोरी... #nagpurnews #crime #newsupdate #accusedarrested...

जीजा की गंदी नज़र ने तोड़ा रिश्तों का भरोसा... #nagpurnews #crime #newsupdate #dushkram

जीजा की गंदी नज़र ने तोड़ा रिश्तों का भरोसा... #nagpurnews #crime #newsupdate...

नागपुर में गिटार टीचर पर पोक्सो का केस  #nagpurnews #crime #newsupdate #accusedarrested #teacher

नागपुर में गिटार टीचर पर पोक्सो का केस #nagpurnews #crime #newsupdate #accusedarrested...

शादी में गया परिवार, पीछे से घर साफ ! #nagpurnews #crime #newsupdate #stolen #accusedarrested

शादी में गया परिवार, पीछे से घर साफ ! #nagpurnews #crime #newsupdate...

₹3.56 करोड़ से ₹125 करोड़! मुआवज़ा घोटाले का बड़ा दावा #newsupdate #news #maharashtra

₹3.56 करोड़ से ₹125 करोड़! मुआवज़ा घोटाले का बड़ा दावा #newsupdate #news...

ऑपरेशन थंडर में दो एमडी तस्कर गिरफ्तार #nagpurnews #crime #md #taskar #newsupdate

ऑपरेशन थंडर में दो एमडी तस्कर गिरफ्तार #nagpurnews #crime #md #taskar #newsupdate

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges