
नागपुर: अर्चना साहित्यिक-सांस्कृतिक संस्था के तत्वावधान में वरुण विला, कस्तूरबा नगर, जरीपटका में ‘बरखा-बहार’ कार्यक्रम के अंतर्गत सरस काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थाध्यक्ष डॉ. गोविंद प्रसाद उपाध्याय ने की जबकि प्रमुख अतिथि के रूप में आयकर विभाग के सहायक आयुक्त(हिंदी) श्री अनिल त्रिपाठी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त प्राचार्य श्री देवव्रत शाही मंच पर विराजमान थे।
मंचासीन अतिथियों द्वारा माँ शारदा की प्रतिमा को माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन व श्रीमती कुसुम शर्मा की सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का श्री गणेश हुआ। श्रीमती सुरेखा शर्मा ने सभी उपस्थितों का पुष्प देकर स्वागत किया।संस्था के कार्याध्यक्ष डॉ. शशिकांत शर्मा ने अपने प्रास्ताविक में संस्था के उद्देश्य, गतिविधियों एवं भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला।
तत्पश्चात बरखा बहार में सरस गीतों और कविताओं की रिमझिम बरसात हुई, जिसमें श्रोतागण दीर्घकाल तक सरावोर होते रहे। इस काव्यगोष्ठी में सर्वश्री जयप्रकाश शर्मा, डॉ. मधुकर वाघमारे. बृजेश नंदन सिंह, दीनानाथ शुक्ल, चंचल सिंह हंसपाल, चैतन्य मिश्रा, अनिल त्रिपाठी, डॉ.शशिकांत शर्मा, डॉ. गोविंद प्रसाद उपाध्याय ने अपनी सशक्त रचनाओं की रिमझिम बरखा फुहार से श्रोताओं के मन को सरावोर कर दिया।
कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. शशिकांत शर्मा ने किया तथा श्रीमती सुरेखा शर्मा ने सभी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की कार्यक्रम की सफलतार्थ श्री शरद शर्मा, रामबाबू शर्मा, आशीष जैन, कु.हनी, कु, विदिशा आदि ने अथक प्रयास किया।
शराब पार्टी के बाद 6.60 लाख पर हाथ साफ! #NagpurNews #Crime #Fraud...
फर्जी पेमेंट स्क्रीनशॉट से सायाजी होटल में ठगी... #NagpurNews #FakePayment #HotelFraud #crimenews
नागपुर के कलमना और नंदनवन इलाके में दुष्कर्म की घटनाएं #NagpurNews #CrimeNews...
उर्स की भीड़ में कार पर वार! #NagpurNews #CrimeNews #Theft #CarTheft #BagLifting...
व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा... #NagpurNews #CyberFraud #WhatsAppScam #CyberCrime #InvestmentScam
ताजबाग उर्स में युवक पर पत्थरों से जानलेवा हमला #vidharbnews #nagpur #newsupdate...




