Published On : Sat, Jun 2nd, 2018

अरबाज खान ने पुलिस पूछताछ में सट्टेबाजी की बात कबूली

Advertisement


मुंबई: आईपीएल सट्टेबाजी मामले में फंसे सलमान खान के भाई अरबाज खान ने थाणे क्राइम ब्रांच के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. अरबाज ने पुलिस पूछताछ में इस बात को भी माना कि वो बुकी सोनू जालान को पिछले पांच सालों से जानते थे.

गौरतलब है कि बड़े सट्टेबाजों में से एक सोनू जालान ने पुलिस पूछताछ में अरबाज का नाम लिया था, जिसके बाद पुलिस ने अरबाज को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया.

पिछले 27 मई को मुंबई पुलिस ने आईपीएल में सट्टेबाजी के आरोप में सोनू जालान को गिरफ्तार किया था. सोनू ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि सट्टेबाजी के इस खेल में अभिनेता और फिल्म निर्माता अरबाज खान भी शामिल हैं.

Gold Rate
Sept 12,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

अरबाज 2015 से सोनू जालान के संपर्क में थे

खबरों के मुताबिक सोनू जालान और अरबाज खान साल 2015 से एक दूसरे के संपर्क में थे. अरबाज पर आरोप है कि उन्होंने सोनू के जरिए क्रिकेट में सट्टा लगाया. इस दौरान अरबाज करीब 2. करोड़ 80 लाख रुपए हार गए, जिसके बाद सोनू ने अरबाज से अपने पैसों की मांग की. काफी दिनों तक पैसे नहीं मिलने पर सोनू ने अरबाज को धमाकाना भी शुरू कर दिया था.

Advertisement

पुलिस सूत्रों के मुताबिक अरबाज क्रिकेट के बड़े शौकीन हैं. उन्होंने आईपीएल ही नहीं बल्कि कई इंटरनेशल मैचों में भी सट्टा लगाया था. इस दौरान कई बार तो अरबाज जीते और कई बार उन्हें अपने पैसे गंवाने भी पड़े.

भारत में गैरकानूनी है सट्टा

आपको बता दें की भारत में सट्टा खेलने ग़ैरक़ानूनी है. यही वजह है कि इस मामले में अरबाज़ की मुश्किले बढ़ सकती हैं. इससे पहले साल 2013 में सट्टा लगाने के आरोप में मुंबई क्राइम ब्रांच ने अभिनेता विंदू दारा सिंह, चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक गुरुनाथ मययप्पन को गिरफ्तार किया था.

जांच में सामने आए कई हाईप्रोफाइल नाम

सोनू जलान की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में जांच में कई हाई प्रोफ़ाइल नाम सामने आए, जिनमें से एक अरबाज़ खान का भी है. बताया जा रहा है कि अरबाज़ लगातार सोनू के संपर्क में थे. पुलिस ने जब सोनू के बेटिंग के हिसाब किताब की जानकारी ली तो पता चला की अरबाज़ ख़ुद सोनू के पास मैच पर पैसे लगाते थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.