Published On : Sat, Aug 5th, 2017

अर्नब गोस्वामी व उनके चैनल पर गलत रिर्पोर्टिंग का आरोप, हाईकोर्ट ने नो‌ट‌िस भेज मांगा जवाब

Advertisement

दिल्ली उच्च न्यायालय ने पत्रकार अर्नब गोस्वामी व उनके रिपब्लिक टीवी चैनल को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के बारे में गलत रिपोर्टिंग करने का आरोप लगाया है। थरूर ने तर्क रखा है कि वे उनकी चुप्पी का सम्मान करें।

न्यायमूर्ति मनमोहन के समक्ष शशि थरूर ने दायर मानहानि मामले में कहा कि अर्नब गोस्वामी के वकील ने 29 मई को आश्वासन दिया था कि उनके खिलाफ गलत भाषा का प्रयोग नहीं किया जाएगा बावजूद इसके समाचारों में उनकी प्रतिष्ठा खराब करने व मानहानि पूर्ण तथ्य दिखाए जा रहे है।

अदालत ने अर्नब व चैनल को नोटिस जारी करते हुए कहा आपको याची की चुप्पी के अधिकार का सम्मान करना चाहिए। थरूर की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता सलमान खुर्शीद ने कहा कि अदालत को अर्नब व चैनल को सुनंदा पुष्कर की हत्या का उल्लेख करने से रोकना चाहिए। अभी तक यह साबित नहीं हुआ है कि यह हत्या का मामला है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.