Published On : Tue, Jan 28th, 2020

मेट्रो एक्वा लाइन के रिच-3 (लोकमान्य नगर से सीताबर्डी ) मार्ग का हुआ उदघाटन

Advertisement

नागपूर– मंगलवार को मेट्रो एक्वा लाइन के रिच-3 (लोकमान्य नगर से सीताबर्डी ) मार्ग का उदघाटन किया गया। यह अब यात्रियों के लिए शुरू हो चूका है। राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और केंद्रीय मंत्री हरदीपसिंह पूरी की ओर से विडियो लिंक द्वारा इसको हरी झंडी दिखाई गई।

इस दौरान मंच पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पालकमंत्री और ऊर्जामंत्री डॉ. नितिन राऊत, खेल मंत्री सुनील केदार, गृहमंत्री अनिल देशमुख,नगरविकास व् सार्वजानिक निर्माणकार्य मंत्री एकनाथ शिंदे,पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस,महापौर संदीप जोशी, सांसद विकास महात्में, सांसद कृपाल तुमाने,विधायक मोहन समीर मेघे, विकास ठाकरे समेत पदाधिकारी और अधिकारी मौजूद थे।

Gold Rate
Sept 12,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इसके साथ ही इस कार्यक्रम में केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) दुर्गा शंकर मिश्रा, महामेट्रो के व्यवस्थापकीय संचालक बृजेश दीक्षित मौजूद थे। इस दौरान सभी मौजूद मंत्रीयो ने मेट्रो की तारीफ की और अपने योगदान के बारे में जानकारी दी। उद्घाटन सुभाष नगर स्टेशन पर किया गया।

Advertisement

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.