Published On : Fri, Jul 8th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

राज्यपाल कोटे से MLC की नियुक्ति शीघ्र ?

Advertisement

– कुल 12 से 9 भाजपा कोटे से होने वाली नियुक्तियों में से मनपा के पूर्व पदाधिकारी का हो सकता है समावेश

नागपुर – पिछले ढाई साल से राज्यपाल कोटे से चुने जाने वाले 12 MLC का मसला अटका पड़ा था.नई सरकार(शिंदे-फडणवीस) के गठन बाद संभावना जताई जा रही हैं कि जल्द से जल्द उक्त नियुक्तियां की घोषणा राज्यपाल कर सकते हैं.इन नियुक्तियों में नागपुर मनपा के तेजतर्रार पूर्व पदाधिकारी को भाजपा तरजीह दे सकती हैं.

याद रहे कि पिछले ढाई साल तक राज्य की पूर्व महाआघाडी सरकार द्वारा 12 एमएलसी के लिए तीनों पक्षों ने अपने अपने कोटे से 4-4 नाम विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधित्व के रूप में भेजा था लेकिन विपक्षी दल ने भी इसमें हिस्सेदारी की मांग से बारम्बार नया पेंच सामने आने से उक्त नियुक्तियां समय पर नहीं हो पाई.

अब चूंकि राज्य में सत्ता परिवर्तन हो गया हैं,राज्य में भाजपा और शिवसेना के तथाकथित बागी शिंदे गुट की नई सरकार का गठन कुछ दिनों पूर्व हुआ.तो कयास लगाया जाने लगा कि उक्त 12 MLC की नियुक्तियां शीघ्र होने वाली हैं.

Advertisement

सूत्र बतलाते हैं कि कुल 12 में से 9 भाजपा तो 3 मुख्यमंत्री शिंदे गुट के हिस्से में आने वाली हैं.भाजपा कोटे से 9 नामों में से एक नाम नागपुर जिले खासकर शहर से होने की चर्चा हैं.यह नाम मनपा के तेजतर्रार पूर्व पदाधिकारियों में से किसी एक का हो सकता हैं.इस रेस में वैसे 2 पूर्व पदाधिकारी हैं,दोनों ही उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के अत्यंत करीबियों में से एक हैं.इनमें से एक का नाम शिक्षण क्षेत्र से एमएलसी के लिए काफी तेजी से उभरा था,फिर उन्हें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी के चुनाव में भाजपा ने अपना उम्मीदवार भी बनाया था.दूसरे पूर्व पदाधिकारी का नाम स्थानीय स्वराज संस्था से एमएलसी के चुनाव के लिए काफी जोरशोर से उभरा था.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.