Published On : Tue, May 1st, 2018

एसटी विद्यार्थियों के लिए यूपीएससी कोचिंग सेंटर में आवेदन की तारीखें आगे बढ़ी

Advertisement

Nagpur University

नागपुर: नागपुर यूनिवर्सिटी में आदिवासी संशोधन व प्रशिक्षण संस्था पुणे की ओर से अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों के लिए यूपीएससी का निशुल्क कोचिंग सेंटर शुरू किया गया है. पात्र विद्यार्थियों को 4 हजार रुपए प्रति माहिना स्टायफंड भी दिया जाएगा. इच्छुक विद्यार्थियों को पहले 25 तारीख तक इसके लिए आवेदन करना था. लेकिन अब इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई हैं. अब 7 मई तक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इसके तहत कुछ बदलाव भी किए गए हैं. अब पात्र उम्मीदवारों कि सूची 9 मई को वेबसाइट पर डाली जाएगी. 11 मई को पात्र उम्मीदवारों की कोचिंग के प्रवेश के लिए परीक्षा होगी.

पहले बताया गया था कि मई के पहले सप्ताह से यूपीएससी की कोचिंग शुरू की जाएगी. लेकिन अब 15 मई से कोचिंग की शुरुआत की जाएगी. कुल मिलाकर 50 सीटें हैं. इसमें महिला विद्यार्थियों के लिए 30 प्रतिशत आरक्षित सीटें हैं तो वहीं दिव्यांगों के लिए 3 प्रतिशत आरक्षित सीटे हैं. प्रवेश परीक्षा 100 मार्क्स की होगी और यूपीएससी के प्रिलिम्स के आधार पर प्रश्न आधारित होंगे. इसमें चयनित विद्यार्थियों को 4 हजार रुपए स्टायफंड के रूप में दिए जाएंगे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.