Published On : Thu, Sep 8th, 2016

एप्पल का आईफोन 7 और 7 प्लस लॉन्च, भारत में यह 60 हजार रुपए में मिलेगा

Advertisement

एप्पल ने अपना अब तक का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस लॉन्च कर दिया है। यह वाटरप्रूफ आईफोन है। ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 10, एप्पल वॉच सीरीज 2 और एयरपॉड्स इयर बड्स के साथ कुल 5 गेम चेंजर प्रॉडक्ट्स बाजार में उतारे गए हैं। स्मार्ट वाच-2 भी लान्च किया गया। आईफोन में इस वर्जन में डिजाइन में बदलाव किया गया है। आईफोन 7 के काले रंग में दो वैरियंट्स हैं- ब्लैक और ग्लॉसी ब्लैक।

अमेरिका में आईफोन की कीमत 43 हजार रुपए होगी जो इससे पहले के वैरिएंट से करीब 6600 रुपए कम है। भारत में यह 60 हजार रुपए में मिलेगा। दोनों आईफोन्स के लिए प्री-ऑर्डर्स 9 सितंबर से शुरू होंगे। 15 सितंबर से फोन्स की बिक्री शुरू हो जाएगी। भारत में ये दोनों फोन्स 7 अक्टूबर के बाद मिलने शुरू हो जाएंगे।

आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस में रेटिना HD डिस्प्ले लगा है, जो 25 फीसदी ज्यादा ब्राइट है। यह 3D टच भी सपॉर्ट करता है। आईफोन 7 में 4.7 इंच की डिस्पले मिलेगा तो वहीं 7 प्लस में 5.5 इंच की डिस्प्ले दी गई है। आईफोन 7 और 7 प्लस में 32 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी इंटरनल मेमरी ऑप्शंस में रखे गए हैं। आईफोन 7 और 7 प्लस में अब तक का सबसे अच्छा कैमरा देखने को मिलेगा।

इस फोन में में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है। दोनों कैमरे 12 मेगापिक्सल हैं। एक वाइड ऐंगल मॉड्यूल है और दूसरा टेलिफोटो। इसमें 2x ऑप्टिकल और 10x सॉफ्टवेयर जूम है। इसका सेंसर हाई-स्पीड है और 30 फीसदी ज्यादा एफिशंट है। इसमें क्वॉड-LED, ट्रू टोन फ्लैश और 50 फीसदी ज्यादा लाइट जैसे फीचर हैं। फ्रंट कैमरा 7 मेगापिक्सल है।

Advertisement

iphone7-7plus

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.