Published On : Tue, Oct 2nd, 2018

तंग कपड़ों में आए मंदिर, तो नहीं कर सकेंगे पूजा

Advertisement

कोल्हापुर : देश के मंदिरों में महिलाओं को प्रवेश की इजाजत तो मिल रही है लेकिन अब उनके ड्रेस कोड को लेकर नई चुनौती सामने है। महाराष्ट्र के कोल्हापुर स्थित महालक्ष्मी मंदिर में परिधानों को लेकर लोगों से अपील की गई है। पश्चिम महाराष्ट्र देवीस्थान के चेयरमैन महेश जाधव ने लोगों से अपील की है कि वह छोटे कपड़े पहनकर मंदिर में न आएं।

Featured Products

उन्होंने यह भी कहा कि फिर भी अगर लोग छोटे कपड़ों में आते हैं तो उन्हें एक कमरा उपलब्ध कराया जाएगा तो जहां वह अपने कपड़े बदल सकें।

Gold Rate
Apr 15 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,54,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,44,000 /-
Silver/Kg ₹ 2,56,000/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

महेश जाधव ने कहा, ‘कई भक्तों की सिफारिश पर हमने पुरुष और महिला दोनों से अपील की है कि वह छोटे कपड़े पहनकर मंदिर न आएं।’

उन्होंने आगे कहा, ‘अगर कोई छोटे कपड़ों में आता है तो हम उन्हें एक कमरा उपलब्ध कराएंगे जहां उन्हें कपड़े बदलने की सुविधा होगी।’ बता दें कुछ साल पहले ही महालक्ष्मी मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को अनुमति मिली है। इससे पहले उन्हें मंदिर के गर्भगृह में जाने की इजाजत नहीं थी।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement