Published On : Wed, Apr 5th, 2017

बैंक में ‘जीरो ट्रांजैक्शन’ की अपील सोशल मीडिया पर वायरल

Advertisement

Nagpur: बैंकों द्वारा 1 अप्रैल से ट्रांजैक्शन के नियम बदले जाने से जनता के बीच नाराजी देखी जा रही है। अपने खुद के पैसों को निकालने और भरने पर वसूले जानेवाले टैक्स को लेकर विरोध भड़कता दिखाई दे रहा है।

इसके विरोध में 6 अप्रैल को बैंकों के साथ ‘जीरो ट्रांजैक्शन’ कर इस निर्णय का विरोध प्रदर्शन करने की अपीलवाला मैसेज सोशल मीडिया पर खूब चल रहा है। हालांकि अपील किस संगठन की ओर से की जा रही है इसका स्पष्ट उल्लेख नहीं है। लेकिन फिर भी यह अपील वाट्सअप ग्रुपों में जमकर फार्वर्ड किया जा रहा है।

इस अपील को देखते हुए यह कई ग्रुपों में भेजा और पढ़ा जा रहा है। इस संदेश में यह भी कहा गया है कि 6 अप्रैल के बाद बैंक में स्थितियां नहीं सुधरने पर दोबारा एक साथ तीन दिन 24, 25 और 26 तारीख को जीरो ट्रांजैक्शन कर पब्लिक पावर दिखाने की अपील की गई है।

इस मैसेज को सोशल मीडिया अर्थात फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, वॉट्सअप में भी शेयर करने के लिए कहा गया है। अब बैंकर्स के साथ आम लोगों की भी निगाहें 6 तारीख अर्थात गुरुवार पर आ टिकी है कि जीरो ट्रांजैक्शन की अपील कितनी कारगर साबित होती है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.