
नई दिल्ली: कप्तान विराट कोहली की टीम ने ऑस्ट्रेलिया में वो कारनामा किया है, जिसका इंतजार 71 सालों से भारत के क्रिकेट प्रेमियों को था. भारतीय टीम को आस्ट्रेलिया के खिलाफ 71 साल बाद टेस्ट सीरीज में ऐतिहासिक जीत मिली है और इस जीत से हर कोई बेहद खुश है. लेकिन इंडिया की इस जीत के हीरो विराट कोहली की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने विरोट की इस जीत पर रोमांटिक अंदाज में उन्हें बधाई दी है. भारतीय टीम ने मैच के तीसरे दिन ही मैच पर अपना शिकंजा कसते हुए मेजबान टीम को बैकफुट पर धकेल दिया था. टीम इंडिया सीरीज में पहले से ही 2-1 आगे थी और उसने क्रिकेट इतिहास में पहली बार ऑस्ट्रेलिया में किसी टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त ली थी.
अनुष्का इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में पति विराट के साथ ही हैं. अनुष्का का कहना है कि उन्हें अपने पति विराट पर बेहद गर्व है. इस जीत से खुश अनुष्का ने कहा कि उन्हें अपने पति विराट पर बेहद गर्व है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर जारी एक पोस्ट में अपने पति और भारतीय टीम की प्रशंसा भी की. अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर टीम इंडिया के फोटो शेयर करते हुए लिखा, “वे आए (भारतीय टीम), उन्होंने जीत हासिल की. इस टीम ने इतिहास रचा है. सभी खिलाड़ियों, कोचों और समर्थक स्टॉफ को बधाई. सभी चीजों को छोड़कर किसी एक चीज पर ध्यान केंद्रित करने के लिए दृढ़ विश्वास की जरूरत होती है. मैं बहुत खुश हूं, तुम पर बेहद गर्व है विराट.”
अनुष्का के अलावा फिल्म जगत की कई अन्य जानी मानी हस्तियों ने भी सोशल मीडिया के जरिए भारतीय टीम को ऐतिहासिक जीत की बधाई थी. इसमें अनिल कपूर, फिल्मकार तथा अभिनेता फरहान अख्तर और अभिनेता राहुल बोस शामिल हैं.
शराब पार्टी के बाद 6.60 लाख पर हाथ साफ! #NagpurNews #Crime #Fraud...
फर्जी पेमेंट स्क्रीनशॉट से सायाजी होटल में ठगी... #NagpurNews #FakePayment #HotelFraud #crimenews
नागपुर के कलमना और नंदनवन इलाके में दुष्कर्म की घटनाएं #NagpurNews #CrimeNews...
उर्स की भीड़ में कार पर वार! #NagpurNews #CrimeNews #Theft #CarTheft #BagLifting...
व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा... #NagpurNews #CyberFraud #WhatsAppScam #CyberCrime #InvestmentScam
ताजबाग उर्स में युवक पर पत्थरों से जानलेवा हमला #vidharbnews #nagpur #newsupdate...




