Published On : Wed, Sep 27th, 2017

पाकिस्तान के बाद अब म्यांमार बॉर्डर पर इंडियन आर्मी का सर्जिकल स्ट्राइक

Advertisement

पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारतीय सेना ने म्यांमार बॉर्डर पर एक और सर्जिकल स्ट्राइक की है. भारतीय सेना ने म्यांमार के नागा इंसर्जेंट कैंप में इसे अंजाम दिया.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह ऑपरेशन इंडो-म्यांमार बॉर्डर के लंगखू गांव में सुबह 3.30 बजे किया गया. भारतीय सेना ने यहां से नागा उग्रवादियों के कई कैंप बर्बाद किए.

भारत के सर्जिकल स्ट्राइक से कई आतंकियों के मरने की सूचना है, लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

बता दें कि पिछले साल 28-29 सितंबर की दरमियानी रात को भारतीय सेना ने एलओसी पार करके आतंकी लॉन्च पैड पर हमले किए थे.

Advertisement

इनमें पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को बहुत नुकसान हुआ था. सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक के लिए उरी हमले में नुकसान झेलने वाले यूनिटों के सैनिकों के इस्तेमाल का निर्णय किया.

पाकिस्तान में ऐसे की गई थी सर्जिकल स्ट्राइक
– बुधवार आधी रात के बाद शुरू हुआ ऑपरेशन,
– भारतीय सेना के 40 पैरा कमांडो भेजे गए,
– हेलीकॉप्टर से कमांडो को लाइन ऑफ कंट्रोल के पास उतारा गया,
– भारतीय कमांडो ने पैदल ही एलओसी पार की,
– 8 आतंकी लॉन्च पैड पर अलग-अलग वक्त पर हमला,
– सुबह 4.30 बजे ऑपरेशन खत्म हुआ,
– इस ऑपरेशन में करीब 40 आतंकवादी मारे गए,

क्या होती है सर्जिकल स्ट्राइक?
– सीमित क्षेत्र में दुश्मन को मार गिराने की कार्रवाई,
– सिर्फ टारगेट पर होता है सटीक हमला,
– दुश्मन को सबसे ज्यादा नुकसान,
– बिना चेतावनी, गुप्त रूप से तेज रफ्तार से हमला,
– दुश्मन को नहीं मिलता संभलने का वक्त,

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.