नागपुर – शहर में अपराधों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला पांचपावली थाना क्षेत्र का है, जहां बीती रात एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान शेरा सूर्यप्रकाश मलिक (उम्र 32 वर्ष, निवासी ठक्करग्राम, पांचपावली) के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी गीतेश उर्फ रजत ऊके (उम्र 33) और उसके सहयोगी भोजराज मोरेश्वर कुंभारे (उम्र 32), दोनों निवासी पांचपावली, ने मिलकर शेरा मलिक की चाकू से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि शेरा के शरीर पर 12 से 15 गंभीर वार किए गए। यह वारदात शेरा के घर के पास ही अंजाम दी गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
सूत्रों के अनुसार, आरोपी गीतेश का शेरा की पत्नी के साथ पिछले दो वर्षों से अवैध संबंध था। जब यह बात शेरा को पता चली, तो दोनों के बीच कई बार विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते गीतेश ने शेरा को रास्ते से हटाने की साजिश रची और भोजराज की मदद से उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को घटना की रात ही गिरफ्तार कर लिया है। पांचपावली पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
इस जघन्य हत्या के बाद से इलाके में डर और दहशत का माहौल है। नागपुर शहर में लगातार हो रही हत्याओं ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नागरिकों की मांग है कि पुलिस प्रशासन आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करे और शहर में शांति बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाए।
nagpur student protest delhi lathi charge
प्लेट हटाने को कहा तो भड़के पड़ोसी! #NagpurNews #CrimeNews #LatestNews #news #Attack...
चाकू की नोक पर लूटपाट! #NagpurNews #CrimeNews #LatestNews #NewsUpdate #Police #KnifeAttack #Robbery
लकड़गंज में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश नाकाम #NagpurNews #Crime #Theft #Chor #HindiNews...
कन्हान में नशे की ‘काली दुकान’ पर पुलिस का छापा! #NagpurNews #Drug...
नागपुर में अन्ना गैंग का आतंक! NagpurNews #AnnaGang #Theft #Crime #CCTV #LatestNews...





