Published On : Wed, Feb 25th, 2015

देवली : अनूप कपूर वर्धा जिला प्रमुख कराटे प्रशिक्षक के तौर पर नियुक्त

Advertisement

Anup kapoor
देवली (वर्धा)। नेशनल शोतोकान कराटे असोसिएशन इंडिया नागपुर द्वारा वर्धा जिले के कराटे प्रशिक्षक के दो दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर हिंदू लड़कियों स्कूल नागपुर में आयोजित किया था. उसमे देवली के कराटे प्रशिक्षक संसाई-अनुप कपूर, सेम्पाई-निलेश आकोटकर, सेम्पाई- नितिन साखरकर, सेम्पाई सूर्यकांत इंगोले, सेम्पाई- शिवदास गोडबोले, सेम्पाई-विशाल पटेल ने सहभाग लेकर उच्च प्रशिक्षण प्राप्त किया.

नेशनल शोतोकान कराटे असोसिएशन इंडिया नागपुर के मुख्य प्रशिक्षक और टेक्निकल डायरेक्टर सेम्पाई-संजय इंगोले (फोर्थ डॉन ब्लॅक बेल्ट) ने देवली के कराटे प्रशिक्षक संसाई-अनुप कपूर (सेकंड डॉन ब्लॅक बेल्ट ) की नॅशनल शोतोकान कराटे असोसिएशन इंडिया नागपुर इस संस्था द्वारा वर्धा जिला प्रमुख प्रशिक्षक के तौर पर नियुक्त किया और सहप्रशिक्षक सेम्पाई-निलेश आकोटकर (ब्लॅक बेल्ट), सेम्पाई-नितिन साखरकर (ब्लॅक बेल्ट), सेम्पाई सूर्यकांत इंगोले (ब्लॅक बेल्ट), सेम्पाई- शिवदास गोडबोले(ब्लॅक बेल्ट), सेम्पाई-विशाल पटेल(ब्राउन बेल्ट) की नियुक्ती की गई.

ये सभी प्रशिक्षक विगत बीस वर्षो से वर्धा जिले में कराटे प्रशिक्षण का नियमीत कार्य कर रहे है. विभिन्न कराटे स्पर्धा में खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर विजयी पदक प्राप्त करने के लिए प्रशिक्षित करते है. देवली के जनता ज्यू. कालेज में नियमीत कराटे प्रशिक्षण वर्ग शुरू है. इच्छुक विद्यार्थी यहां शाम 6 से 8 समय संपर्क कर सकते है. ऐसा वर्धा जिला प्रमुख कराटे प्रशिक्षक सेन्साई अनुप कपूर ने कहां.

सभी खिलाडिओं का विदर्भ केसरी और सांसद रामदास तडस और ब्लैक कमांडो मार्शल आर्ट असोसिएशन इंडिया देवली जिला वर्धा के संरक्षक विलास (बंडूभाऊ) जोशी, पत्रकार शेख सत्तारभाई, पत्रकार हरिदासजी ढोक, पत्रकार शेख अजीज भाई, पत्रकार शेख समीरभाई, पत्रकार गणेश शेंडे, राजू झिलपे, राजू महाजन, सलीम शेख, महेश जोशी, कार्तिक धपके, निलेश तिड़के, साजिद शेख, पवन डफरे, उमेश गरवारे आदि ने अभिनंदन किया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.