Published On : Wed, Feb 4th, 2015

भद्रावती : महाविद्यालय में स्नेहसंमेलन कार्यक्रम संपन्न

Advertisement

Annuel program
भद्रावती (चंद्रपुर)।
स्थानिय भद्रावती में निलकंठराव शिंदे विज्ञान और कला महाविद्यालय, वरिष्ठ महाविद्यालय में स्नेहसंमेलन कार्यक्रम संपन्न हुआ. कार्यक्रम के प्रमुख अतिथी डा. विवेक शिंदे सदस्य भद्रावती शिक्षण संस्था भद्रावती तथा पूर्व विधायक बालकृष्ण जनार्दन सालुंके उपस्थित थे. विद्यार्थियों के कलागुण बाहर निकले, किताबी किडा न बनते हुए कला क्षेत्र में सहभाग लेना चाहिए. जिससे उनके विकास को गति मिलेगी इस लिए महाविद्यालयीन स्नेहसंमेलन आयोजित किया जाता है ऐसा उपस्थित अतिथियों ने व्यक्त किया.

कार्यक्रम के अध्यक्ष महाविद्यालय के प्राचार्य डा. शैलेंद्र देव, डा. नरेंद्र हरने, प्रा. जयंत वानखेडे, विशाल गौरकार छात्र प्रमुख विकास दुर्योधन उपस्थित थे. कार्यक्रम संचालन प्रा. देवानंद भवरे प्रास्ताविक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख प्रा. प्रमोद सरदार तथा आभार प्रदर्शन प्रा. कुंदन शहारे ने किया. कार्यक्रम में महाविद्यालयीन शिक्षक, शिक्षिका, कर्मचारी तथा छात्र अधिक संख्या में उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.