Published On : Thu, Jun 4th, 2020

लॉक डाउन में 60 दिन चले अन्न छत्र का समापन

Advertisement

नागपुर: देश में कोविड-19 के कारण आयी सर्वव्यापी महामारी से 24 मार्च से घोषित लॉक डाउन जो कि 31 मई तक जारी रहां।इस समयावधि में गरीब व प्रवासी मजदुरो के परिवारों के भोजन की समस्या को समझते हुए दपुम रेल्वे स्काउट एंड गाइड,मोतीबाग ग्रुप के आफिस व प्रांगण में गणपति सेना उत्सव मंडल,रेल्वे कॉलोनी मोतीबाग,नागपुर, प्राचीन शिवमन्दिर ट्रस्ट रेल्वे कॉलोनी,बेलीशाप,ने रोज 500 लोगों को भोजन कराने का जिम्मा उठाया था व समाज मे यह संदेश प्रवाहित किया कि इस तरह की राष्ट्रीय आपदा आने पर हर किसी सामाजिक संगठन ने समाज व राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करना चाहिए।

यह उपक्रम 02 अप्रैल से 31 मई तक निरंतर जारी रहा।जिसके तहत 30000 (तीस हजार) गरीब परिवारों के सदस्यों तक भोजन उपलब्ध कराया गया।
इस अन्न छत्र के तहत रेल्वे कॉलोनी मोतीबाग स्थित स्काउट एंड गाइड के बन परिसर में रोज सदस्यों द्वारा भोजन बनाकर उसे पैकेट में पैक कर के जरूरत मंदो तक पहुंचाया जा रहा था।

इस उपक्रम को सुचारू रूप से क्रियान्वित करने हेतु समय समय पर दपुम रेल्वे नागपुर मंडलके स्काउट कमिश्नर व वरिष्ठ मंडल सामाग्री प्रबंधक श्री आलोक सिंग, मजदूर कांग्रेस के मंडल समन्वयक श्री पीताम्बर लक्ष्मीनारायण व नागपुर ब्लूज स्पोर्ट्स क्लब के संस्थापक श्री अब्दुल लतीफ व श्री नवनीत सिंग तुली का समय समय पर मार्गदर्शन मिलता रहा।

अंतिम दिन 31 मई को दपुम रेल्वे के नागरिक सुरक्षा दल के सदस्यों,रेल्वे सुरक्षा बल के जवानों,रेल्वे के सफाईकर्मियों व डॉ अमोल मेश्राम, डॉ श्रीमती मेहलिका का मुख्य अतिथि श्री संजय बंगाले, अध्यक्ष स्थायी समिति,महानगर पालिका,नागपुर व विशिष्ट अतिथि श्री आर गणेश,वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी,दपुम रेल्वे नागपुर मंडल,श्री पीताम्बर लक्ष्मीनारायण,मंडल समन्वयक,दपुम रेल्वे, मजदूर कांग्रेस और उपस्थित सभी सदस्यों ने उन पर फूलों का वर्षाव करते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया।

Advertisement

इस आयोजन की विशेषता यह कि मंडल के कार्यकर्ता श्री प्रकाश राव(गुंडू राव) के नेतृत्व में श्री हेमंत संदलवार व अन्य सदस्यों ने मिलकर पिछले 60 दिनों से स्वयं 500 से 550 लोगो के लिए खाना बनाया।

इस अवसर पर आयोजको ने इस आयोजन को सफल बनाने हेतु प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से जिन्होंने भी मदद की उनका आभार माना।

इस अवसर पर दपुम रेल्वे स्काउट व गाइड्स के ग्रुप लीडर जी एन पटनायक(अशोक),गणपति सेना उत्सव मंडल के अध्यक्ष दिपांकर पाल, व प्राचीन शिवमंदिर ट्रस्ट के सचिव डॉ प्रवीण दलवी,वीरेंद्र झा व पी सत्याराव,टी टी ई स्टाफ के सी टी आई राजेश रामटेके,प्रकाश राव चिन्तला(गुंडू)
जी सेशुबाबू,दुष्यंत गजभिये,मर्फी हरड़े,विजय धानडोले,कुलदीप सिंह,एम एस एन राव,रितेश इनामुला,जगदीश कुमरे,प्रवीण कुमार श्रीदेवी,अरविंद विश्वकर्मा,प्रफ्फुल थुल,सी एच श्रीधर,वी पी राव,प्रेमलाल यादव,श्रीकांत राय, गणेश कोतुलवार,गुरुबचन सिंह खोकर(बंटी),सरबजीत सिंग ग्रोवर(ग्रिटी),सुधीर रायकवार,अशोक कांजिलाल,टी विजय कुमार, सुबोध खांडेकर,शशिकान्त राउत,मनीष बनकर,प्रतीक हरड़े,राकेश पंचबुधे,रामु नायडू,रामकृष्ण पटनायक,शशांक साबले,शंकर,नागेश्वर राव,अनिल कोना,राजू यादव,शौरभ,विशाल,कार्तिक राव,प्रदीप मलकाम, शोभित हरड़े,साई कुमार,धर्माराव,उदित मंत्री,पवन गुप्ता,वेंकट इनमुला,राकेश पाली,शेषु रेड्डी,विजय मिश्रा, किशोर सोनटक्के,संजू नायडू इत्यादि सदस्य उपस्तिथ थे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.