Published On : Fri, May 15th, 2020

गलतफहमी: धरमपेठ में वाइन शॉप खुली ,  जुटी भीड़, पुलिस ने लोगों को भगाया

Advertisement

नागपूर– देश में लॉकडाउन चल रहा है.  ज्यादातर संस्थान और दुकानें बंद है. लेकिन 15 मई को सुबह धरमपेठ स्थित कॉफी हाउस चौक के पास अंकुर वाइन शॉप के अचानक खुल जाने की वजह से यहां पर शराब खरीदने के लिए ग्राहकों की भीड़ लग गई. जिसके कारण यहां अफरातफरी का माहौल खड़ा हो गया.

इस शराब की दुकान के बाहर भीड़ को भगाने के लिए पुलिस आयी और लोगो को वहाँ  से हटाया  . जानकारी के अनुसार प्रशासन ने ऑनलाइन शराब बिक्री की अनुमति दी थी. लेकिन इस जीआर को पढ़ने और समझने में गलती होने के कारण यह सब घटना हुई है. 

इस मामले में शराब विक्रेता पर भी सवाल उठ रहे. जो इस गलतफहमी का शिकार हुआ है.हालांकि ऐसा बतया जा रहा है की दुकान का शटर साफ़ सफाई के लिए खोला गया था 

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.