Published On : Wed, Jun 28th, 2017

अंजुमन कॉलेज के प्राचार्य पर हुई सख्त कार्रवाई

Advertisement

Anjuman High School and Junior College, Sadar Nagpur
नागपुर:
 नागपुर शहर स्थित अंजुमन हामे ई इस्लाम स्कूल व जूनियर कॉलेज के प्राचार्य पर शासकीय निधि के दुरुपयोग के मामले में शिकायत की गई थी. दरअसल प्राचार्य शकील अहमद पर यह आरोप था कि उनके कॉलेज में दो सरकारी नौकरियों की परीक्षाएं होती हैं उसके पैसों का लेखा जोखा उनके पास मौजूद नहीं था. पिछले दस वर्षों में किसी भी वर्ष की निधि का ब्यौरा कॉलेज प्रशासन के पास मौजूद नहीं था. इस शिकायत के आधार पर शिक्षा विभाग उपसंचालक विभाग के लेखाधिकारी द्वारा कॉलेज में पहुंचकर पिछले हफ्ते जांच की गई थी. जिसमें यह पाया गया कि कॉलेज के प्राचार्य के पास दी गई निधि से सम्बंधित दस्तावेज नहीं है. जिसके कारण यह पूरा मामला भ्रष्टाचार की ओर इशारा कर रहा था.

यह खबर सबसे पहले नागपुर टुडे की ओर से प्रकाशित की गई थी. सोमवार को लेखाधिकारी की जांच रिपोर्ट में शिक्षा उपसंचालक को सौंपी गई. जिसमें अनियमितता पाई गई. जिसके बाद नागपुर टुडे की खबर पर संज्ञान लेते हुए उपसंचालक द्वारा आदेश दिया गया कि अंजुमन हामे ई इस्लाम स्कूल व जूनियर कॉलेज के प्राचार्य शकील अहमद को सेवानिवृत्त होने के बाद कोई भी सरकारी लाभ न दिया जाए. इसमें यह भी बताया गया है कि जब तक यह सम्पूर्ण कार्रवाई पूरी नहीं हो जाती तब तक शकील अहमद को कोई भी लाभ नहीं मिलेगा. क्योकि शकील अहमद इसी महीने अपने नौकरी से सेवानिवृत्त हो रहे हैं. इस कार्रवाई के बाद प्राचार्य अहमद की मुश्किलें बढ़ने वाली है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Gold Rate
Sept 12,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.