Published On : Sat, Feb 22nd, 2020

वीडियो : पायनियर के एम.डी अनिल नायर से ‘ नागपुर टुडे ‘ की ख़ास बाचतीत

Advertisement

नागपुर– ‘ नागपुर टुडे ‘ ने बिल्डर एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष और आईपीपी क्रेडाई और पायनियर के एम.डी अनिल नायर से मुलाक़ात की और उनसे प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ और उनके फ्लैट्स के बारे में बात की. नायर ने बताया की प्रधानमंत्री आवास योजना सरकार की एक योजना है, सभी को घर मिले. जिसके पास कही भी घर नहीं उसे हमारी हाउसिंग के द्वारा भी सब्सिडी का लाभ मिलता है.

यह सब्सिडी ईडब्ल्यूएस, एलआईजी , एमआईजी-1, 2 के तहत दी जाती है. सरकार ने यह सब्सिडी पहली बार इस सेक्टर में लाई है. यह इस उद्देश्य से लायी है की ज्यादा से ज्यादा लोग इन किफायती घरों को ख़रीदे. उन्होंने बताया की हमारे प्रधानमंत्री का एक सपना है की देश के हर व्यक्ति के पास छत हो.

सभी सब्सिडी की अलग अलग कैटेगरी दी गई है. उन्होंने बताया की जो साल में 3 लाख रुपए कमाता है वह ईडब्यूएस की कैटेगरी में आता है. जो 3 से लेकर 6 लाख रुपए साल के कमाता है वह एलआईजी कैटगरी में आता है. इसके ऊपर का स्लैब एमआईजी -1, 2 है. ईडब्ल्यूएस में अगर इतना एरिया ख़रीदा तो उसका 2.6 का इंटरस्ट सब्सिडी मिलेगा. इंटरेस्ट सब्सिडी में होता यह है की अगर 20 लाख रुपए का घर ख़रीदा तो 15 लाख के लोन से 2. 50 लाख रुपए कम होगा. अगर यह नहीं होता तो आप 15 लाख रुपए का ब्याज देते. इसके माध्यम से पैसे की बचत होती है.

Advertisement

स्लैब एमआईजी -1, 2 में जो साल के 6 लाख ज्यादा 18 लाख रुपए तक के कमा रहे है. उनके लिए यह स्किम केवल 31 मार्च 2020 तक ही है इस वर्ष के लिए. लोगों को मीडिया और क्रेडाई के मंच के माध्यम से भी जागरूक किया जा रहा है और उन्हें बताया जा रहा है की घर खरीदने का यह अच्छा मौका है.

इस समय इंटरस्ट सब्सिडी उपलब्ध कराई जा सकती है और इंटरस्ट सब्सिडी 2.67 परसेंट का नहीं होता है , इसमें अगर आप 20 साल के लिए इंटरेस्ट देखते है तो करीबन 5 लाख रुपए की बचत होती है. जिस दिशा की तरफ हमारा शहर बढ़ रहा है. उस दिशा की तरफ घर खरीदना चाहिए, यानी की वर्धा रोड पर. वर्धा रोड पर आनेवाले दिनों में काफी पोटेंशियल रहनेवाला है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.