Published On : Mon, Sep 9th, 2019

जाको राखे साइयां, मार सके न कोय

Advertisement

अक्षय गिरडकर के लिए देवदूत साबित हुआ अनिल जाधव

अगस्त के पहले सप्ताह में लगातार हो रही तेज बारिश की अनदेखी कर श्री अक्षय गिरडकर, माइनिंग सरदार न्यू माजरी ओसी-2 की प्रथम पाली में ड्यूटी के लिए 03 अगस्त 2019 को अहले सुबह 03:00 बजे अपनी मोटरसाइकिल पर चंद्रपुर से निकले।

हेलमेट में अक्षय को सिरना नाले के ऊपर से पानी का तेज बहाव दिखाई नहीं दिया और वह मोटरसाइकिल समेत पानी की चपेट में आ गये। करीब 25-30 फीट दूर तक बहने के बाद अक्षय ने एक पेड़ का सहारा लिया और मदद की गुहार करने लगे।

उस सुनसान रास्ते पर उतनी सुबह आवागमन नहीं के बराबर होता है। पर, यह अक्षय की ख़ुशकिस्मती थी कि खदान में, शिफ्ट में लगायी गयी किराये की निजी कम्पनी शिव ट्रेवल्स के चालक श्री अनिल जाधव भी अपने घर (माजरी गांव) से प्रथम पाली के लिए निकले थे। उन्होंने अक्षय की आवाज़ सुनी। पर, वे उनकी मदद के लिए उन तक पहुंचने में असमर्थ थे। उन्होंने अक्षय को आवाज़ देकर ढाढ़स बंधाया और हौसला दिया कि “चिंता मत करो, मैं तुम्हें बचाता हूं।”

Advertisement

अनिल जल्दी से वापस अपने घर गये और बड़ी रस्सी तथा अपने भाई को साथ लेकर आये। भाई की मदद से रस्सी के सहारे खुद पानी के बहाव में उतर कर, अक्षय को पानी से सकुशल निकाल कर उनकी जान बचायी।

मानवता और भाईचारा की अनुकरणीय मिसाल पेश करनेवाले जांबाज़ अनिल जाधव को, 15 अगस्त को माजरी क्षेत्र के समारोह में सम्मानित तो किया गया। पर, अनिल के इस साहसी कारनामे ने हमें उनका ऋणी बना दिया।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.