
नागपुर- महाविकास आघाडी सरकार का मंत्रिमंडल का आखिरकार विस्तार हो चूका है और अब विभाग वितरण की तरफ सभी का ध्यान लगा हुआ है । उसमे भी गृहमंत्री पद की सबसे ज्यादा चर्चा होकर यह पद राष्ट्रवादी के कौनसे मंत्री को मिलेगा, इसकी उत्सुकता सभी को लगी हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शरद पवार गृहमंत्री का पद काटोल विधानसभा के विधायक और भरोसेमंद और स्वच्छ प्रतिमा के अनिल देशमुख को दे सकते है । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अजित पवार गृहमंत्री देने को लेकर तटस्थ थे । लेकिन जयंत पाटिल और अन्य नेताओ के विरोध के बाद देशमुख को यह पद मिल सकता है । इसके साथ ही जयंत पाटिल, छगन भुजबल; दिलीप वलसे पाटिल का भी इस पद के लिए नाम था।
काटोल के दिग्गज नेता अनिल देशमुख यह पहलीबार 1995 में विधायक बने । उससे पहले वे जिला परिषद् के अध्यक्ष थे । देशमुख को संसदीय राजनीती का काफी अनुभव है । कांग्रेस-राष्ट्रवादी की सरकार में भी उन्होंने मंत्रिपद जिम्मेदारी के साथ निभाया था। इसके साथ 2009 में उन्होंने अन्न व् नागरी पुरवठा के मंत्रिपद का कार्यभार भी निभाया था।
अनिल देशमुख यह शरद पवार के ख़ास और विश्वासपात्र सहकारी के रूप में पहचाने जाते है । उच्चशिक्षित, स्वच्छ प्रतिमा के साथ किसान, खेतमजदूर, बहुजन और सर्वसामान्य के लिए लड़नेवाले नेता के रूप में देशमुख की पहचान है ।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...
Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...
₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...
पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction
रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...




