Published On : Sat, Sep 16th, 2017

दुर्घटना में बाल-बाल बचे बीजेपी विधायक डॉ अनिल बोंडे

Advertisement

Dr Anil Bonde
नागपुर:
 अमरावती जिले के मोर्शी-वरूड़ विधानसभा से बीजेपी विधायक डॉ अनिल बोंडे दुर्घटना का शिकार हो गए। यह दुर्घटना शुक्रवार रात 9 बजे से आसपास कोंढाली के पास हुई।

इस हादसे की जनकारी देते हुए बोंडे ने बताया की वह शुक्रवार को विमान से मुंबई से नागपुर पहुँचे। जहाँ से सड़क मार्ग से वह अपनी निजी कार से अमरावती लौट रहे थे। इसी बीच कोंढाली टोल नाके के पास साईराम ढाबे के सामने उनकी कार अचानक स्लिप हो गयी। कार की रफ़्तार तेज थी और बारिश हो रही थी सड़क पर कीचड़ था जिस वजह से कार से चालक का नियंत्रण छूट गया। कार सड़क पर ही फिसल गयी और तीन -चार बार सड़क में ही लुडक गयी। हादसे के बाद स्थानीय लोगो ने उन्हें और उनके ड्राईवर को कार से बाहर निकाला।

इस हादसे में बोंडे के सिर और हाँथ में चोट आयी है जबकि ड्राईवर के हाँथ में गंभीर चोट आयी है। फ़िलहाल डॉ बोंडे अपने अमरावती के निवास में है उन्होंने अपने स्वस्थ होने की जानकारी दी है।

Gold Rate
Sept 17,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,29,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.