Published On : Sat, Dec 13th, 2014

इरव्हा : पिटाई-आरोपों से क्षुब्ध युवक की आत्महत्या!

Advertisement

 

  • सुसाइड नोट से मामला गर्माया
  • पुलिस कर्मियों की धुनाई का दुष्परिणाम
  • महिला दारू विक्रेता ने कहा- ‘मेरे साथ तुम्हारे अवैध संबंध हैं!’
  • साजिश रच आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला

Meshram Suicide
इरव्हा (टे.)(चंद्रपुर)। एक महिला जबरदस्ती गले पडऩे व आरोप लगाने की शिकायत दर्ज करवाने गए एक युवक को पुलिस द्वारा बेदम धुनाई करने के फलस्वरूप युवक द्वारा घर में विषैली दवा पीकर आत्महत्या करने की घटना नागभिड़ तालुका के कान्वा में 21 अक्टूबर को उजागर हुई. भुक्तभोगी द्वारा मरने से पूर्व लिखी गई चिट्ठी से यह बात उजागर हुई है. यह मामला अब धीरे-धीरे सुलगता दिख रहा है.

विजय के भाई प्रभु के अनुसार, कान्वा के ग्राम पंचायत सदस्य विजय चिरकुट मेश्राम जीवन निर्वाह के लिए अपने परिवार से दूर दवंडी में खेती कर रहा था. एक दिन एक महिला दारू विक्रेता विजय के घर पहुँची. उसने कहा कि मेरे साथ तुम्हारा अवैध संबंध हैं, इसलिए मैं तुम्हारे घर रहने आयी हूं. यह कहकर उस महिला ने आत्महत्या करने की धमकी दी. इस बात से घबराकर विजय इसकी जानकारी गाँव के विवाद मुक्त समिति के अध्यक्ष व थानेदार को दी. उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी. विजय के थाने पहुँच कर रिपोर्ट दर्ज करने की बात पर बिट जमादार बांबोले व अन्य 2 सिपाहियों ने उसकी बेदम धुनाई की. विजय द्वारा एक शादी की पत्रिका के कोरे भाग में उक्त पत्र लिखा गया है. उसके भाई प्रभु चिरकुट मेश्राम ने राज्य के गृहमंत्री को भेजे एक पत्र के साथ उक्त पत्र को संलग्न किया है.

उन्होंने बताया कि विजय द्वारा लिखी गई चिट्ठी से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बेदम पिटाई व पुलिस कार्यवाही से उसने दूसरे दिन अपने घर में आत्महत्या कर ली. विजय आत्महत्या के लिए मजबूर होने की वजह अनैतिक संबंध के झूठे आरोपों के लगाये जाने का कारण मानते हुए गाँव की उक्त विवादित महिला व धुनाई करने वाले सिपाहियों व बिट जमादार बांबोले को निलंबित कर न्याय की गुहार भाई प्रभु मेश्राम ने लगाई है. इसलिए इस मामले में वरिष्ठ अधिकारी कब तक कार्रवाई करते हैं, इस पर सभी की नजरें टिक गई हैं?

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.